हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत मत करना...', कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद को दिया करारा जवाब

विज्ञापन

New Delhi: पाकिस्तान के पूर्व आतंरिक मंत्री और बड़बोले नेता शेख रशीद अहमद ने सोमवार को भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी। उसकी इस धमकी पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर करारा जवाब दिया है। सांसद राजीव ने शेख रशीद को पहले अपना घर बचाने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी भी दी कि भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी मत करना।

कांग्रेस नेता ने अपने ट्विट में लिखा कि पहले रावलपिंडी में अपना घर बचाओ शेख रसीद साहेब। जो सरकार आती है, उसमें चमचागिरी करके घुस जाने में आप माहिर हैं। भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत भी मत करना।

और पढ़िए – पाकिस्तान में एक और हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, एक महीने में टारगेट किलिंग की दूसरी घटना

और पढ़िए – ‘या तो उनकी हत्या होगी या हमारी…’ पाक मंत्री ने इमरान खान को सत्तारूढ़ पार्टी का ‘दुश्मन’ बताया

शेख रशीद ने कहा- कौम मरने और मारने के लिए तैयार

शेख रशीद ने पाकिस्तान की एक रैली में कहा कि आवाम जिंदा हो चुकी है। कौम मरने और मारने के लिए तैयार है। जब मैंने बालाकोट में कहा था, हिंदुस्तान वालो! हमारे पास ऐसे मसाले हैं, ना बिरला मंदिर की घंटी बजेगी और ना हिंदुस्तान में घास उगेगी। सारी दुनिया में यह ऐलान करना चाहते हैं कि हम भूखे रह लेंगे। हम नंगे रह लेंगे। लेकिन ये 24 करोड़ कौम जिंदा है। ये लड़ेगी-मरेगी पाकिस्तान के लिए।

विज्ञापन
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola