New Delhi: दिल्ली में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को राजधानी में रिव्यू मीटिंग की। बैठक में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद सीएम केजरीवाल मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो गए है।
इस बात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक कर हालातों पर चर्चा की। आगे हमने आज रिव्यू मीटिंग की। दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
मौजूदा वेरिएंट गंभीर नहीं
सीएम ने कहा कि केंद्र ने कुछ दिन पहले छह राज्यों को एडवाइजरी जारी की थी, उसमें दिल्ली का नाम नहीं था। मार्च में मामले बढ़े हैं 30 मार्च को 295 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कुल 932 एक्टिव मामले हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक कोरोना से तीन मौते हुई हैं, उन्हें अन्य बीमारियां थीं। हम 100 प्रतिशत मामलों की जिनोम सिक्वेंसिंग करवा रहे हैं, इस वक्त XBB 1.6 वैरिएंट है, ये तेजी से फैलता है, लेकिन ये गंभीर नहीं है, अगर वैक्सिनेशन भी है, तब भी हो रहा है।
किसी को घबराने की जरूरत नहीं
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में सीवेज से सैंपल उठाकर चेक करते हैं, फरवरी के बीच तक नेगेटिव था, फिर पॉजिटिव आना शुरू हुआ। हमारी पूरी तैयारी है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में 7 हजार 986 बेड हैं, लेकिन सिर्फ 66 मरीज भर्ती हैं। 4 हजार टेस्ट सरकारी लैब में और 1 लाख से ज्यादा प्राइवेट लैब की कैपेसिटी है, हमारे पास ऑक्सीजन और सारी तैयारियां हैं वैक्सिनेशन बहुत अच्छा रहा है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
2 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
7 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
10 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines