हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nepal plane tragedy: नेपाल विमान हादसे पर बड़ा खुलासा, जानें क्यों लैंडिंग से पहले इंजन में लगी थी आग?

विज्ञापन
नेपाल में 15 जनवरी को विमान हादसा हुआ था।

Nepal plane tragedy: जनवरी महीने में नेपाल में हुए विमान हादसे को लेकर जांच कमेटी ने बड़ा खुलासा किया है। जांच कमेटी ने कहा, येति एयरलाइंस के ATR-72 विमान के डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को चेक किया गया। पता चला है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह उसके इंजन में थी।

15 जनवरी सुबह हुआ था हादसा

नेपाल में 15 जनवरी को विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 72 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक विमान अचानक हवा में हिलने लगा था। तेज धमाके की आवाज के बाद विमान नीचे आने लगा। लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान आग की चपेट में आ गया था।

और पढ़िए –Turkey Earthquake Update: भूकंप से तबाह तुर्की को भारत ने भेजी मदद, NDRF की टीम हुई रवाना

विज्ञापन

पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

इस हादसे में 5 भारतीयों की भी मौत हुई थी। नेपाल विमान हादसे को लेकर पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे के नेतृव्य में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे, पायलट सुनिल थापा, दीपक प्रसाद बांस्तोला, और हवाई मैनटेनेंस के इंजीनियर टेकराज जंग थापा को रखा गया था। अब रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इंजन में तकनीकी खराबी थी।

यह भी पढ़ें: Nepal Plane Crash: योगी सरकार का ऐलान, नेपाल विमान हादसे में मारे गए UP के मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 5-5 लाख

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola