हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahalakshmi के 30 टुकड़े करने वाला प्रेमी तो नहीं? पति के दावों में कितनी सच्चाई

Bengaluru Murder Case: नेपाल की महालक्ष्मी को मारकर उसकी लाश के 30 टुकड़े करके फ्रिज में छिपा दिए गए। पति ने प्रेमी पर हत्या का शक जताया है। इस शक के पीछे की वजह भी उसने पुलिस पूछताछ में बताई है। आइए जानते हैं कि आखिर उसके दावों में सच्चाई कितनी है?

विज्ञापन
Nepal Girl Mahalakshmi Murder

Bengaluru Mahalakshmi Murder Inside Story: नेपाल की रहने वाल महालक्ष्मी बेंगलुरु के व्यालिकेवल इलाके में हत्या कर दी गई। गत 21 सितंबर को उसकी लाश घर में फ्रिज के अंदर मिली, लेकिन लाश टुकड़ों में मिली। पुलिस ने करीब 30 टुकड़े बरामद किए हैं। बेंगलुरु वेस्ट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर एन सतीश कुमार ने मामले की पुष्टि की और बताया कि मृतका के पति हेमंत दास ने अशरफ नामक नाई पर हत्या किए जाने का शक जताया है। आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। वह पश्चिम बंगाल में है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री गंगाधरैया परमेश्वर ने जल्द से जल्द हत्या के राज से पर्दा उठाने के आदेश दिए हैं। साथ ही 3 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। मामला राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:27000 फीट ऊंचाई, 171 यात्रियों की जान फंसी; पाकिस्तान में क्यों करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग?

पति को हत्या में प्रेमी की भूमिका होने का संदेह

एडिशनल पुलिस कमिश्नर एन सतीश कुमार ने बताया कि महालक्ष्मी के पति हेमंत दास ने उत्तराखंड के रहने वाले अशरफ नामक नाई पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। हेमंत का कहना है कि उसकी पत्नी के अशरफ के साथ अवैध संबंध थे। उसने अशरफ के खिलाफ कुछ महीने पहले बेंगलुरु के ही नेलमंगला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे आदेश दिया था कि वह बेंगलुरु न आए और न ही महालक्ष्मी से मिले। उसके बाद वह घर तो नहीं आया, लेकिन महालक्ष्मी उसे छोड़कर अलग रहने थी। अब अचानक महालक्ष्मी की हत्या हो गई और वह भी इतने वीभत्स तरीके से, इसलिए उसे शक है कि वारदात अंजाम देने में अशरफ का हाथ हो सकता है, वरना कोई ऐसा क्यों करेगा?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Video: ‘जिसका था डर वही हुआ, लाश दे दी भाई की’…एनकाउंटर में मारे गए अनुज की बहन का दर्द छलका

9 महीने से पति से अलग रही रही थी महालक्ष्मी

हेमंत दास ने पुलिस को बताया कि उसकी और महालक्ष्मी की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी भी है, लेकिन महालक्ष्मी के साथ आए दिन झगड़े होते रहते थे। इस बीच उसे महालक्ष्मी के अवैध संबंधों का पता चल गया। अप्रैल-मई 2022 की बात है, जब उसने महालक्ष्मी को अशरफ के साथ देखा था। जब उसने अशरफ के बारे में पूछता तो वह आनाकानी करने लगी और कहने लगी कि तुम शक कर रहे हो। उसने महालक्ष्मी को अशरफ की दुकान के अंदर भी देखा था। महालक्ष्मी को उससे मिलने से रोका तो वह नहीं मानी, इसलिए उसने अशरफ के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी थी। हालांकि इसके बाद महालक्ष्मी अशरफ साथ नजर नहीं आए, लेकिन महालक्ष्मी उससे अलग रहने लगी थी। पुलिस अशरफ को गिरफ्तार करके पूछताछ करे तो शायद सच सामने आ जाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:भूकंप के झटकों से दहला जापान; सुनामी आने का खतरा मंडराया, खाली कराए जा रहे समुद्र तटीय इलाके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola