भारतीय करेंसी के 200 और 500 के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट आया है. भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अब 200 और 500 के नोट भी चलेंगे. नेपाल की बालेन शाह सरकार के आदेश पर देश के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने 11 फरवरी को नेपाल राजपत्र (गजट) में एक नोटिस प्रकाशित किया. नोटिस के अनुसार, अब भारतीय नागरिक अपने देश के 200 और 500 रुपये के नोट नेपाल में चला सकेंगे. वहीं नेपाली नागरिक भी नेपाल में 200 और 500 रुपये के नोट चला सकेंगे.
सिर्फ भारतीय करेंसी नेपाल लाने की अनुमति
नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल के अनुसार, नेपाली नागरिक केवल भारतीय करेंसी लेकर नेपाल आ सकते हैं. उन्हें किसी तीसरे देश की करेंगी नेपाल में लाने की अनुमति नहीं है. भारत के अलावा किसी अन्य देश के लोगों को भी नेपाल की करेंसी ले जाने की अनुमति नहीं होगी. नए सरकारी आदेश के अनुसार, भारतीय और नेपाली नागरिक 25000 रुपये तक की भारतीय करेंसी अपने पास रख सकते हैं. उसे लेकर भारत और नेपाल में आना-जाना कर सकते हैं.
2000 Indian Currency: RBI ने 2000 के नोट को लेकर की बड़ी घोषणा, फटाफट जानें अब क्या करना है
नोटबंद के बाद जारी नए नोट चलन में रहेंगे
सरकारी आदेश के अनुसार, 9 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद भारत में 200 और 500 रुपये के जो नए नोट जारी हुए थे, वहीं नेपाल में चलन में होंगे. 2016 से पहले भारत में प्रचलित 500 और 1000 रुपये के भारतीय नोट नेपाल में प्रतिबंधित रहेंगे. क्योंकि भारत सरकार ने 2000 रुपये का नोट वापस ले लिया है तो नेपाल में 2000 रुपये का नोट भी नहीं चलेगा. अगर किसी को नियम स्पष्ट न हों तो वे बैंक अधिकारियों से बातचीत करके कन्फ्यूजन दूर कर सकते हैं.
टूरिज्म और बिजनेस सेक्टर को होगा फायदा
बता दें कि नेपाल में भारतीय करेंसी चलाने का सबसे ज्यादा फायदा टूरिज्म और बिजनेस सेक्टर को होगा, क्योंकि नेपाल में भारत के एक रुपये की वैल्यू 1.60 रुपये है. एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में जब भारत में नोटबंदी हुई थी, तब नेपाल में 9.48 अरब रुपये के भारतीय नोट चलन में थे. लेकिन यह नोट सिर्फ व्यापारियों के बीच चलन में थे, क्योंकि व्यापार करने पर भी भारतीय करेंसी का फायदा नेपाल में होगा, छोटे-मोटे लेन-देन करने पर फायदा नहीं.
दूसरी ओर, नेपाल से हर साल लाखों लोग भारत में पढ़ाई, नौकरी, व्यापार करने जाते हैं. ऐसे में उन्हें भारत में लेन-देन की समस्या न हो, इसलिए नेपाल सरकार ने 200 और 500 रुपये के नोट प्रचलित किए हैं और 25000 रुपये भारतीय करेंसी में लाने और ले जाने की अनुमति दी है. भारत और नेपाल का बॉर्डर एक दूसरे के लिए ओपन है तो हर समय यहां से वहां टूरिस्टों का आना-जाना भी रहता है तो भारतीय करेंसी के कारण लोगों को यात्रा और लेन-देन में आसानी होगी.
भारतीय नोटों पर कितनी भाषाएं लिखी होती हैं? जानिए इसके पीछे की खास वजह
इन देशों में भी चलन में है भारतीय करेंसी
बता दें कि नेपाल के अलावा भारत के दूसरे पड़ोसी देश भूटान में भी भारतीय करेंसी चलन में है. भूटान में भारतीय करेंसी प्रत्यक्ष रूप से वैध तरीके से चलन में है, क्योंकि यहां भारत के रुपये की वैल्यू लोकल करेंसी नुलट्रम के बराबर है, इसलिए वहां भारतीय करेंसी में खूब लेन-देना होता है. हालांकि भूटान में ज्यादातर जगहों पर भूटानी करेंसी ही ली जाती है, लेकिन कुछ जगहों पर भारतीय करेंसी में लेन-देन आसानी से होता है. खासकर भारतीय पर्यटकों के लिए भूटान में घूमना और भारतीय करेंसी में लेन-देना करना आसान होता है.
बता दें कि नेपाल के अलावा श्रीलंका, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इंडोनेशिया में भी भारतीय करेंसी चलन में है. क्योंकि सिंगापुर, इंडोनेशिया, श्रीलंका और UAE में भारतीयों की एक बड़ी आबादी रहती है, इसलिए इन देशों में इंडियन रेस्टोरेंट और मार्केट में भारतीय करेंसी चलती है. नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर व्यापार तो भारतीय करेंसी में ही होता है. टूरिस्टों को भारतीय करेंसी में लेन-देन करने की विशेष सुविधा यह देश देते हैं. इस तरह नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में भारतीय करेंसी लेन-देन के लिए प्रचलित है.
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
33 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
45 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines