हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उम्र, होमटाउन और एजुकेशन…, नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या-क्या सर्च कर रहे लोग?

लेफ्ट-विंग संगठन ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के वक्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं, जिससे वो काफी फेमस भी हो गईं. अब लोग उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर उनकी उम्र, एजुकेशन, होमटाउन वगैरह-वगैरह सर्च कर रहे हैं.

विज्ञापन
नेहा बोरा के बारे में लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. (Photo: X)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक नाम ने लोगों का काफी ध्यान खींचा, वो नाम है नेहा बोरा. एक्टिविस्ट नेहा बोरा को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. लेफ्ट-विंग संगठन ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा बोरा जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के वक्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं, जिससे वो काफी फेमस भी हो गईं. अब लोग उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर उनकी उम्र, एजुकेशन, होमटाउन वगैरह-वगैरह सर्च कर रहे हैं. वीकेंड के दौरान गूगल सर्च में नेहा बोरा से जुड़े सवालों में अचानक तेजी आई और सोमवार सुबह ये सबसे ज्यादा सर्च किए गए.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी CJP ने मांगी इजाजत, क्या दिल्ली पुलिस देगी परमिशन?

कौन हैं नेहा बोरा?

29 साल की नेहा बोरा उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली हैं. उनकी पढ़ाई-लिखाई पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी के स्कूल से शुरू हुई. उसके बाद नेहा बोरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की और बाद दिल्ली की ही डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी से पोस्ट-ग्रेजुएशन किया. पीएचडी के लिए बोरा ने JNU का रुख किया और वहां से उन्होंने थिएटर और परफॉर्मेंस स्टडीज में डॉक्टरेट की रिसर्च की है.

विज्ञापन

गूगल सर्च में आया नेहा बोरा का नाम

नेहा बोरा का का सफर थिएटर से शुरू हुआ और बाद में 2019, 2020 में नागरिकता कानून के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों तक पहुंचा. AISA से जुड़ने के बाद, वो इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं. शिक्षा और दूसरे सार्वजनिक मुद्दों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों और बहसों में उनकी भागीदारी ने लोगों का ध्यान खींचा, जिससे उनकी सार्वजनिक पहचान भी बढ़ी. X और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी पोस्ट और वीडियो लोगों को जमीनी हालात और प्रदर्शनकारियों की अगली प्लानिंग के बारे में जानकारी देते रहे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के नाम पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल, EC के खिलाफ याचिका के लिए इंडिया ब्लॉक ने निकाला मार्च

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola