हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NEET UG Re-Exam: ड्रेस कोड कैसा रहेगा और क्या लेकर जाएं क्या नहीं? कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें NTA की गाइडलाइंस

आज 21 जून को नीट री-एग्जाम के दिन सेंटर पर कैंडिडेट्स को कुछ नियमों का पालन करना होगा। ड्रेस कोड भी फॉलो करना होगा। NTA ने रिमाइंडर भेजकर अलर्ट कर दिया है। ड्रेस कोड, प्रतिबंधित चीजों और नियमों के बारे में बताया गया है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 21 जून 2026 दिन रविवार को होने वाले NEET UG री-एग्जाम के लिए गाइडलाइंस जारी की है। देशभर के एग्जाम कैंडिडेट्स को ईमेल, व्हाट्सऐप और SMS के जरिए रिमाइंडर भेजकर कुछ नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सख्ती से फॉलो करने के निर्देश हैं। एग्जाम वाले दिन सेंटर पर आने वाले कैंडिडेट्स को ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। वहीं कुछ चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। 10 नियमों का पालन कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर करना है।

NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून की परीक्षा से पहले ये जरूरी दस्तावेज अभी कर लें तैयार, एक भी कमी पड़ सकती है भारी

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

आज सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक एग्जाम होगा। एग्जाम कैंडिडेट्स को सेंटर पर सुबह 11 बजे रिपोर्ट करना होगा। दोपहर 1.30 बजे एग्जाम सेंटर का एंट्री गेट बंद कर दिया जाएगा। देशभर के करीब 22.7 लाख विद्यार्थी एग्जाम देंगे। कैंडिडेट्स, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। 5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 6000 से ज्यादा सुपरिंटेंडेंट और 674 को-ऑर्डिनेटर एग्जाम सेंटर पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

पेन एग्जाम सेंटर के अंदर ही मिलेगा

कैंडिडेट्स को आधार कार्ड वेरिफिकेशन, फेस आइडेंटिफिकेशन और लाइव फोटो क्लिकिंग के बाद ही सेंटर के अंदर जाने दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को पेन लेकर नहीं आना है, क्योंकि पेन सेंटर पर ही मिलेगा। ओरिजिनल ID जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड अथवा अन्य सरकारी ID लेकर आएं। एग्जाम पेपर हल करने के लिए 195 मिनट का समय मिलेगा। रफ वर्क के लिए 2 की बजाय 4 पेज मिलेंगे, जो आगे-पीछे के पेज होंगे, ताकि बाएं हाथ से लिखने वालों को सुविधा हो।

एग्जाम से जुड़े नियम और गाइडलाइंस

1. ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। लड़के आधी बाजू की शर्ट या टीशर्ट पहनकर आएं। लंबी बाजू वाले या ऊनी कपड़े पहनने के लिए परमिशन लेनी होगी। ट्राउजर या सिंपल पैंट पहनकर आएं। पैंट में जेब हो सकती है, लेकिन कई चेन वाला या बड़े बड़े बटनों वाला कपड़ा पहनने से बचें। मैटेलिक आइटम, मेटल बटन वाली जींस या अन्य कपड़ा पहनने से बचें।

विज्ञापन

लड़कियां आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहनें। जूते पहनकर न आएं। चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहन सकते हैं। महिलाएं भी कम हील वाली सैंडल पहन सकती हैं। गहने, सन ग्लासेस, घड़ी, टोपी, हेयर बैंड, कड़ा, ताबीज, बेल्ट, स्कार्फ, अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कमैरी पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा।

Re-NEET एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई गई अस्थायी रोक, 21 जून के लिए जानें कैसे हैं सिक्योरिटी के इंतजाम?

विज्ञापन

2. कैंडिडेट को एडमिट कार्ड, सेल्फ डिक्लेयरेशन, फोटो ID प्रूफ और फ्रिस्किंग के बिना न एग्जाम सेंटर में एंट्री मिलेगी और न ही एग्जाम में बैठने दिया जाएगा, इसलिए सभी चीजें साथ लेकर आएं तो बेहतर रहेगा।

3. अगर कोई कैंडिडेट कल्चरल, ट्रेडिशनल ड्रेस, आस्था या धर्म की प्रतीक चीजें पहनते हैं तो उन्हें रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम डेढ़ घंटे पहले यानी दोपहर 12.30 बजे तक एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

4. एग्जाम सेंटर में कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड की 2 कॉपी लाएं। एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। अटेडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो लाएं, जिसका बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए। एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड परफॉर्मा में पोस्ट कार्ड साइज 4*6 की फोटो लगाएं। ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं। इन चीजों के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।

5. नीट एग्जाम के एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म और अंडरटेकिंग फॉर्म जरूर लेकर आए। यह दोनों फॉर्म पहले से भरे होने चाहिए। मौके पर टाइम नहीं दिया जाएग।

विज्ञापन

6. एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स, घड़ी न लाएं। कोई खाने की चीज भी न लेकर आएं।

NEET Re-Exam के लिए हुए ये बड़े बदलाव, NTA ने बदला कॉपी का लेआउट, जानें अब कैसी होगी आंसर शीट?

विज्ञापन

7. OMR शीट के लिए भी नियम बनाए गए हैं। कैंडिडेट्स को OMR शीट पर रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर तथा पर्सनल डिटेल ध्यान से भरनी होगी। गोले भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप न करे। ओवरराइटिंग, कटिंग, इरेजिंग से बचें। सेंटर पर मिलने वाले काले रंग के बॉल पॉइंट पेन से ही शीट भरे।

गोले को पूरी तरह और गहरा भरें। सिर्फ एक ही ऑप्शन चुनकर गोला भरना है। निशान लगाने से पहले सवाल के नंबर को OMR शीट में नंबर से ध्यान से मिला लें। शीट पर टिक (✓) या क्रॉस (✗) के निशान न लगाएं। आधे-अधूरे भरे हुए गोले न छोड़ें। एक से ज्यादा जवाब के गोले न भरे। शीट पर कुछ भी दोबारा न लिखें या उसे गंदा न करें।

विज्ञापन

8. एग्जाम के बीच में टॉयलेट ब्रेक के लिए भी नियम रहेंगे। टॉयलेट ब्रेक लेने पर फिर फ्रिस्किंग होगी। पहले 30 मिनट और अंतिम 30 मिनट में टॉयलेट ब्रेक नहीं मिलेगा। मौसम का हाल जानकर सेंटर तक पहुंचने की योजना बनाएं। जल्दी निकलें ताकि रास्ते में ट्रैफिक जाम से लेट न हों।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola