हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

NEET-UG Paper Leak: सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका; क्या फिर होगी परीक्षा? जानें क्या है पूरा मामला?

NEET-UG Paper Leak Scam Latest Update: NEET-UG पेपर लीक स्कैम सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से परीक्षा करवाने की मांग की गई है। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है?

विज्ञापन
NEET UG 2024 का रिजल्ट जारी।

NEET-UG Paper Leak Scam: NEET-UG पेपर लीक मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन 4 जून को NEET-UG परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। ऐसे में अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। NEET-UG परीक्षा देने वाली छात्रा शिवांगी मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

इस याचिका में छात्रा ने NEET-UG की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग रखी है। छात्रा का आरोप है कि NEET-UG परीक्षा में धांधली हुई है। जिसका संकेत परिणामों में भी साफ दिखाई दे रहा है। परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद NEET-UG पेपर लीक स्कैम पर राजनीति तेज हो गई है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और क्या NEET-UG की परीक्षा फिर से हो सकती है?

क्या है पूरा मामला?

NTA ने चुनावी माहौल के बीच 5 मई को NEET-UG की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में देश के अलग-अलग कोनो से बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। हालांकि परीक्षा से पहले पेपर लीक का मामला सामने आया। मगर NTA ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला धीरे-धीरे चुनावी चर्चा का विषय बन गया। इससे पहले की पेपर लीक से लोगों की नजर हटती कि NTA ने चुनावी नतीजों के दिन 4 जून को परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए।

परिणामों से मचा हड़कंप

NEET-UG के परिणाम में देश भर से 67 बच्चों ने टॉप किया है। हालांकि हैरानी की बात ये है कि टॉपर्स में एक ही सेंटर के 8 बच्चे मौजूद हैं। सभी ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं। कई लोगों का दावा है कि पेपर लीक होने की वजह से ऐसी टॉपर्स लिस्ट सामने आई है।

दोबारा होगी परीक्षा?

NEET-UG परीक्षा में इस साल 24 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा और परिणाम देखने के बाद कई लोगों ने दोबारा परीक्षा करवाने की मांग की है। 2015 में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगा दी थी। मगर इस बार रिजल्ट आ चुके हैं। वहीं कोर्ट जुलाई में मामले की सुनवाई कर सकती है। ऐसे में कोर्ट क्या फैसला लेगी? ये देखना दिलचस्प होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें