NEET-UG 2024 Result Declared : पूरे देश में नीट पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2024 के रिजल्ट घोषित कर दिए। एनटीए ने वेबसाइट पर स्टूडेंट्स के नंबर अपलोड कर दिए। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया था।
यहां चेक करें नीट यूजी के रिजल्ट
पूरे देश में 5 मई को नीट यूजी 2024 की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसे लेकर एनटीए ने शनिवार को सिटी और सेंटर वाइज NEET-UG 2024 के परिणाम घोषित कर दिए। स्टूडेंट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : रॉकी मेरा नाम…हाथ आया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, कौन है ये ‘बड़ी मछली’?
जानें SC ने क्या दिया था आदेश?
आपको बता दें कि नीट यूजी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 18 जुलाई को सुनवाई हुई थी। इस दौरान SC ने एनटीए को 20 जुलाई दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। साथ ही अदालत ने यह भी कहा था कि शहर और केंद्र के हिसाब से नंबर सार्वजनिक करे, लेकिन स्टूडेंट्स की पहचान उजागर न हो।
नीट विवाद पर 22 को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने आज मेडिकल स्टूडेंट्स के नंबर सार्वजनिक कर दिए। नीट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी। वहीं, नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पटना एम्स के 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। डॉक्टरों का सॉल्वरों से कनेक्शन सामने आया है।
यह भी पढ़ें : एजेंसियों के रडार पर NEET के 110 स्टूडेंट्स, कहां तक पहुंची जांच?
बिहार में लीक हुआ नीट का पेपर
आपको बता दें कि बिहार में सबसे पहले नीट पेपर लीक का मामला सामने आया था। इस मामले में बिहार पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरकार ने सीबीआई को पेपर लीक की जांच सौंप दी। बताया जा रहा है कि एजेंसी अबतक 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जल्द ही इस मामले को सुलझा देगी।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और 5 करोड़ की संपत्ति विवाद का आरोप
8 mins ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
1 hr agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
2 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
4 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
5 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
6 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
6 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
7 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines