---विज्ञापन---

बिहार angle-right

रॉकी मेरा नाम…हाथ आया NEET पेपर लीक का मास्‍टरमाइंड, कौन है ये ‘बड़ी मछली’?

NEET Paper Leak Case Latest Update : नीट पेपर लीक मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस बीच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली। इस मामले का मास्टमाइंड गिरफ्तार हो गया।

---विज्ञापन---

(अमिताभ ओझा, पटना)

NEET Paper Leak Case : देश में नीट पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई के हाथ ‘बड़ी मछली’ लगी है। जांच एजेंसी ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने रॉकी को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 10 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दी। पेपर लीक कैसे हुआ, इसमें कौन-कौन शामिल हैं? मुख्य आरोपी से पूछताछ होगी। आइए जानते हैं कि कौन है रॉकी?

---विज्ञापन---

कौन है नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड रॉकी?

मूलरूप से बिहार के नवादा का रहने वाला रॉकी का असली नाम राकेश है। वह झारखण्ड के रांची में रेस्टोरेंट चलाता है। सीबीआई ने आरोपी चिंटू, मनीष, मुकेश और आशुतोष की कस्टडी ली और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने रॉकी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रॉकी ने नीट पेपर को सॉल्व कराके चिंटू के फोन पर भेजा था। चिंटू और फरार संजीव मुखिया रिश्तेदार हैं। चिंटू उसकी भांजी का पति है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Video: NEET पेपर लीक में क्या NTA को बचाने का हो रहा खेल? देखिए खास रिपोर्ट

नेपाल भाग गया है मुख्य सरगना संजीव मुखिया

---विज्ञापन---

जांच एजेंसी को नीट पेपर लीक मामले का आरोपी संजीव मुखिया के नेपाल भागने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने झारखण्ड से मुख्य सरगना संजीव मुखिया के करीबी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पटना के लर्न प्ले स्कूल में नीट के स्टूडेंट्स को हल किया हुआ प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था, जहां एक दर्जन स्टूडेंट्स को सॉल्व पेपर रटा मरवाए गए थे।

यह भी पढ़ें : एजेंसियों के रडार पर NEET के 110 स्टूडेंट्स, कहां तक पहुंची जांच?

---विज्ञापन---

ऐसे हुई रॉकी की गिरफ्तारी

इस मामले में गिरफ्तार सिकंदर यादवेंदु और अमित आनंद ने सीबीआई को रॉकी के बारे में विस्तार से बताया। दो दिन पहले पटना में गिरफ्तार सन्नी और धनबाद में गिरफ्तार अमन सिंह से मिले सुराग के आधार पर रॉकी को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने मास्टरमाइंड की तलाश में बिहार से लेकर झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की थी।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 11, 2024 05:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola