नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET-Re Exam की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. बता दें कि NTA द्वारा नीट यूजी का आयोजन 3 मई को किया गया था. लेकिन फिर पेपर लीक की बात सामने आने के बाद ये पेपर रद्द कर दिया गया था. अब NEET-Re Exam 21 जून को फिर से आयोजित होने जा रहा है.
वहीं, NTA ने Re NEET एक्जाम को लेकर कुछ बदलाव करने की घोषणा की है, जिसके तहत नीट री-एग्जाम के लिए कॉपी के लेआउट में बदलाव किया गया है. साथ ही अब एग्जाम के दौरान रफवर्क करने के लिए कैंडिडेट्स को अब ज्यादा पेज मिलेंगे. इसके साथ ही NTA ने स्पष्ट किया है कि अब एग्जाम के लिए कुल 195 मिनट मिलेंगे. इस तरह नीट री-एग्जाम के लिए 15 मिनट अतिरिक्त देने का फैसला लिया गया है. NTA ने इन्हें कैंडिडेट्स फ्रैंडली बदलाव बताया है. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये बदलाव आगे की सभी नीट एग्जाम के लिए लागू होंगे या नहीं.
रफवर्क के लिए 2 की जगह मिलेंगे 4 पेज
NTA ने कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए एग्जाम की कॉपी के लेआउट में बदलाव करने की घोषणा की है, जिसके तहत कॉपी में रफवर्क के लिए पेजों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. कैंडिडेट्स को पहले एग्जाम के दौरान रफवर्क करने के लिए दो पेज मिलते थे लेकिन अब उम्मीदवारों को 2 की जगह 4 पेज दिए जाएंगे.
कॉपी का बदला गया डिजाइन
NTA द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कॉपी के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. पहले रफ वर्क के लिए पेज कॉपी के अंत में ही दिए जाते थे. कॉपी के डिजाइन में बदलाव करते हुए रफ वर्क के लिए दो पेज आगे और दो पेज अंत में दिए जाएंगे.
NTA ने कहा है कि कॉपी का पुराना लेआउट (व्यवस्था) कई कैंडिडेट्स के लिए ठीक था, लेकिन फीडबैक से पता चला कि यह कुछ के लिए, खासकर बाएं हाथ से लिखने वाले कैंडिडेट्स के लिए कम सुविधाजनक था. इसे ध्यान में रखते हुएनअब दो रफ वर्क पेज कॉपी की शुरुआत में निर्देश पृष्ठ के तुरंत बाद रखे गए हैं, जबकि दो पेज अंत में मिलेंगे.
NTA ने स्पष्ट किया है कि कॉपी के डिजाइन से जुड़ा नया लेआउट प्रश्न पत्र के अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा दोनों संस्करणों में शामिल किया गया है ताकि कैंडिडेट्स अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पेज का उपयोग कर सकें.
यह भी पढ़ें- NEET को लेकर चीन ने उड़ाया भारत का मजाक? दूतावास के ‘गाओकाओ’ एग्जाम पर एक सोशल पोस्ट से उठे सवाल
NEET पेपर सॉल्व करने के लिए मिलेंगे 195 मिनट
नीट री-एग्जाम के लिए अब 195 मिनट मिलेंगे. पहले की तुलना में अब एग्जाम में पेपर सॉल्व करने के लिए एक्सट्रा 15 मिनट और दिए जाएंगे. NTA ने कहा है कि कई साल से कैंडिडेट्स की तरफ से मिल रहे फीडबैक के आधार पर परीक्षा का समय बढ़ाकर 195 मिनट किया गया है. एनटीए के अनुसार, नीट री-एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा. इस अतिरिक्त समय में कैंडिडेट्स उपस्थिति पत्र पर हस्ताक्षर और अन्य निरीक्षण प्रक्रियाओं जैसी अनिवार्य परीक्षा औपचारिकताओं को पूरा कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
49 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines