NEET Paper Leak Case : देश में पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक महीने में एनटीए चार बार फेल हो गई। ऐसे में अब युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया। शिक्षा मंत्रालय भी एक्शन मोड में है। नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को एक हाईलेवल कमेटी बना दी, जो 2 महीने में जांच कर रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी।
शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं का पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक्सपर्ट्स की एक हाईलेवल कमेटी का गठन किया। कमेटी परीक्षा प्रक्रिया और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार, एनटीए की संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करेगी। यह समिति 2 महीने के अंदर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट देगी।
यह भी पढ़ें : क्यों बार-बार ‘फेल’ हो रही NTA? CSIR UGC NET एग्जाम भी स्थगित
7 सदस्यों की बनी कमेटी
पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी जांच करेगी। उन्हें इस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस कमेटी में दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया, हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. बीजे राव, आईआईटी मद्रास के प्रो. राममूर्ति के, आईआईटी दिल्ली के प्रो. आदित्य मित्तल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल, कर्मयोगी भारत के सह संथापक प्रो. पंकज बंसल शामिल हैं।
EOU ने शिक्षा मंत्रालय को सौंपी जांच रिपोर्ट
इस बीच बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा मंत्रालय को नीट पेपर लीक से जुड़ी जांच रिपोर्ट सौंप दी। इस रिपोर्ट में सबूतों के साथ आरोपियों के बयान भी दर्ज हैं। अब ईओयू की जांच रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय आगे का फैसला लेगा।
यह भी पढ़ें : Video : कैसे हुआ NEET-UGC NET का पेपर लीक, क्या हुए नए खुलासे? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
एक महीने में 4 बड़े एग्जाम हुए रद्द या फिर स्थगित
एक महीने के अंदर 4 बड़े एग्जाम यह तो स्थगित कर दिए या फिर रद्द। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को CSIR यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित कर दी। ये परीक्षा 25 से 27 जून के बीच होनी थी। इससे पहले 19 जून को गड़बड़ी पाए जाने पर यूजीसी नेट एग्जाम कैंसिल कर दिया गया था। इसी महीने नीट एग्जाम पेपर लीक और NCET 2024 एग्जाम रद्द करने का मामला सामने आया था।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
4 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
9 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
10 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines