क्यों बार-बार 'फेल' हो रही NTA? CSIR UGC NET एग्जाम भी स्थगित

NTA Postponed CSIR UGC-NET : देश में नीट, एनसीईटी और यूजीसी नेट विवाद अभी थमा नहीं था कि एक और नया मामला सामने आ गया है। एनटीए ने शुक्रवार को एक और परीक्षा स्थगित कर दी। CSIR यूजीसी नेट का एग्जाम पोस्टपोन हो गया।

CSIR UGC-NET Postponed

CSIR UGC-NET Postponed

CSIR UGC-NET Exam Postponed : देश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) चौथी बार फेल हो गया। नीट, एनसीईटी और यूजीसी नेट के बाद एक और एग्जाम स्थगित कर दिया गया। CSIR यूजीसी नेट की परीक्षा 25 से 27 जून के बीच होनी थी। इससे पहले ही CSIR UGC-NET को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले नीट एग्जाम पेपर लीक का मामला सामने आया था, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद गड़बड़ी मिलने पर यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन

जानें क्यों स्थगित हुआ एग्जाम

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से CSIR यूजीसी नेट की परीक्षा कराई जाती है। ये परीक्षा इसी महीने की 25 से 27 तारीख के बीच होने वाली थी। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी। एजेंसी का कहना है कि संसाधनों की कमी की वजह से CSIR यूजीसी नेट के एग्जाम को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जल्द ही इस एग्जाम के संशोधित कार्यक्रम की सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन

NTA ने अभ्यर्थियों को दी ये सलाह

इसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि वे एग्जाम से संबंधित अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। अगर अभ्यर्थियों के मन में कोई सवाल है तो वे एनटीए हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 पर फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूजीसी नेट की परीक्षा हुई थी कैंसिल

आपको बता दें कि इससे पहले देशभर में 18 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। एनटीए ने दो पालियों में ओएमआर मोड में एग्जाम कराया था। इसके एक दिन बाद 19 जून को शिक्षा मंत्रालय ने इस एग्जाम को कैंसिल कर दिया। बताया गया कि यूजीसी नेट परीक्षा में कुछ गड़बड़ी पाई गई।

विज्ञापन

एनसीईटी एग्जाम भी रद्द

इससे पहले एनटीए ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2024 एग्जाम को भी कैंसिल कर दिया था। एजेंसी ने बताया कि तकनीकी कारणों की वजह से यह परीक्षा रद्द की गई।

विज्ञापन

NEE एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक

विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने से कुछ दिन पहले नीट एग्जाम का पेपर लीक हुआ था। इसे लेकर पूरे देश में राजनीति तेज हो गई है। अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा है। यह मुद्दा संसद सत्र में उठ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ