NEET Paper Leak News: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन जगह रेड की है। एक आरोपी शशिकांत पासवान को दबोचा गया है। उसे पेपर लीक केस में एक और मास्टरमाइंड माना जा रहा है। जिसे सीबीआई ने पटना से अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि उसका संबंध पंकज और रॉकी से है। इन लोगों ने हजारीबाग से प्रश्नपत्र चुराया था। वहीं, दो पेपर सॉल्वर भी अरेस्ट किए गए हैं। आरोपी कुमार मंगलम और दीपेंद्र शर्मा को राजस्थान के भरतपुर से अरेस्ट किया गया है। दोनों आरोपी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट हैं। ये आरोपी परीक्षा वाले दिन हजारीबाग में ही मौजूद थे। वहीं, सीबीआई ने प्रश्न पत्र सॉल्व करने वाले 7 लोगों को भी अरेस्ट किया है।
4 जून को नीट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। जिसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पता लगा था कि पेपर लीक हुआ है। कई स्टूडेंट्स की ओर से आरोप लगाए गए थे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी लोकसभा में गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।
रॉकी ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे
नीट पेपर लीक मामले में इससे पहले सीबीआई ने रॉकी नाम के शख्स को अरेस्ट किया था। जिसको पटना से दबोचा गया था। आरोपी से चौंकाने वाली बातें सीबीआई को पता लगी थी। कोर्ट ने आरोपी को 10 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जिसके बाद आरोपियों की प्लानिंग, उसे कैसे अमल में लाया गया? आदि का पता लगा था।
छापमारे के दौरान सीबीआई ने आरोपियों के लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए थे। कई ऐसे ठिकानों के बारे में पता लगा था, जहां से पेपर लीक किया गया था। रॉकी से पूछा गया था कि उसको पेपर कहां से मिला? किसके माध्यम से मिला? सॉल्वर टीम को लेकर कौन आया था? कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे? जांच टीम ने कोटा से भी जानकारी जुटाई थी।
यह भी पढ़ें:हाईवे पर मची टमाटरों की लूट, ड्राइवर रोकता रहा; लोग कैरेट-बोरियां भरकर भागते रहे
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म
34 mins ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines