Dharmendra Pradhan Statement NEET Paper Leak Case : देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में विपक्ष ने भी युवाओं का साथ देते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पेपर लीक मामला बढ़ता देख केंद्र सरकार ने NEET केस की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित करने की घोषणा कर दी। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक मामले पर कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों का हित हमारी प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। नीट परीक्षा के संबंध में हम बिहार सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं और पटना से हमारे पास कुछ जानकारी भी आ रही है। पटना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वो जल्द ही भारत सरकार को डिटेल रिपोर्ट भेजेंगे।
यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का PS कौन? जिसे कह रहे NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड, डिप्टी CM का दावा
दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : धर्मेंद्र प्रधान
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पुख्ता जानकारी आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। NTA हो या फिर कोई भी बड़ा आदमी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हम जीरो एरर एग्जाम में लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मुद्दे पर न राजनीति हो और न ही अफवाह फैलाया जाए। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सरकार एक उच्च स्तरीय समिति बनाने जा रही है। उस उच्च स्तरीय समिति से NTA, इसकी संरचना, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए सिफारिशें अपेक्षित रहेंगी।
मेधावी छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी : शिक्षा मंत्री
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहूंगा कि हमें उन लाखों मेधावी छात्रों के हितों पर ध्यान देना होगा, जिन्होंने कड़ी मेहनत करके नीट 2024 परीक्षा को पास किया है। जैसा कि मैंने प्रारंभिक जानकारी में कहा कि पटना पुलिस का काम सराहनीय है। हम उनकी जांच से संतुष्ट हैं। भारत सरकार के अधिकारी और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Video: ‘प्रधानमंत्री को स्पीकर बनाने की फिक्र, NEET की नहीं’, पेपर लीक पर क्या बोले राहुल गांधी?
सरकार और सिस्टम पर रखें भरोसा : केंद्रीय मंत्री
उन्होंने आगे कहा कि सरकार के संज्ञान में कुछ अनियमितताएं आई हैं। हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। मैं छात्रों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें। सरकार और सिस्टम पर भरोसा रखें। सरकार कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करेगी।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
1 hr agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
2 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
2 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
3 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
4 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
4 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
5 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines