हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

0.001% भी लापरवाही हुई है तो...बच्‍चों की मेहनत नहीं भूल सकते, NEET मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े तेवर

NEET 2024 Controversy Latest Update: सुप्रीम कोर्ट ने आज भी नीट विवाद से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की और NTA को नोटिस जारी किया। जवाब देने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया गया है। वहीं बेंच ने कड़े तेवर दिखाते हुए सख्ती टिप्पणी भी की।

विज्ञापन
एससी-एसटी कोटा में सब-कैटेगिरी पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Supreme Court Hearing on NEET Controversy: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर NEET विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। NEET की परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग वाली नई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। इन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी किया है। 8 जुलाई तक जवाब देने के निर्देश हैं।

आज जिन याचिकाओं पर सुनवाई हुई, उन पर भी अब 8 जुलाई को ही सुनवाई होगी। वहीं विवाद पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने कड़े तेवर दिखाते हुए अहम टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और NTA से कहा कि अगर किसी की ओर से 0.001% भी लापरवाही हुई है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए। बच्चों ने परीक्षा की तैयारी की है, हम उनकी मेहनत को नहीं भूल सकते।

 

यह भी पढ़ें:रोती-बिलखती महिलाएं, फूटे सिर बहता खून…ट्रेन हादसे की दर्दनाक आंखोंदेखी, ड्राइवर नहीं तो कौन जिम्मेदार?

विज्ञापन

8 जुलाई को 24 लाख बच्चों का भविष्य तय होगा

बता दें कि NEET 2024 का पेपर लीक होने के आरोप लगे हैं। रिजल्ट जारी करने में गड़बड़ करने के आरोप भी लगे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कठघरे में हैं। पेपर लीक कराने वाले गिरोह पकड़े जा रहे हैं। 30-30 लाख लेकर पेपर बेचने के सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। 67 बच्चों के 720 में से 720 नंबर देखकर सवाल उठाए गए। पेपर रद्द करने और मामले की जांच करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई गई।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार और NTA को नोटिस जारी किए, लेकिन पेपर रद्द करने और काउंसिलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अब 8 जुलाई को मामले में फैसला आएगा। पेपर देने वाले करीब 24 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य तय किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान और चीन…किसके पास किससे ज्यादा परमाणु हथियार? SIPRI की रिपोर्ट में खुलासा

राजस्थान हाईकोर्ट में भी दायर की गई याचिका

बता दें कि NEET-UG एग्जाम पेपर रद्द करने की मांग करते हुए 4 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा चुकी हैं। 4 दिन पहले भी एक याचिका आई, जिसमें पेपर रद्द करके CBI से घोटाले की जांच कराने की मांग की गई। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट समेत देशभर की गई हाईकोर्ट में 7 याचिकाएं दायर की गईं।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट को NEET विवाद से जुड़ी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने को कहा है। राजस्थान हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर हुई है, जो तनुजा यादव नामक छात्रा ने दायर की है। इसमें तनुजा ने एग्जाम पेपर आधा घंटा लेट दिए जाने, पेपर पूरा करने का समय और ग्रेस मार्क्स नहीं देने की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें:गजब! एक महीने में MBBS की डिग्री मिल गई; न पढ़ाई न परीक्षा और…गुजरात का मामला, UP से कनेक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola