NTA Director IAS Subodh Kumar Singh: NEET-UG एग्जाम पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी का मुद्दा पिछले कुछ दिन से पूरे देश में छाया है। स्टूडेंट्स, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और सरकार तीनों कठघरे में हैं। विवाद की CBI जांच की मांग की गई है। विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस साल का एग्जाम रद्द होने के आसार बने हुए हैं। करीब 25 लाख स्टूडेंट़्स का भविष्य दांव पर लगा है। पेपर लीक होने के सुराग पुलिस के हाथ लग चुके हैं।
2 राज्यों से करीब 25 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं इस पूरे विवाद के बीच एक शख्स का नाम पिछले कई दिनों से अलग से सुर्खियों में है। जी हां, NTA के डायरेक्टर IAS सुबोध कुमार सिंह पेपर लीक और रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के पैरेंट्स के निशाने पर आ गए हैं। अभिभावक उन पर भड़के हुए हैं और उनकी खूब किरकिरी हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर सुबोध कुमार कौन हैं और उन पर क्या सवाल उठ रहे?
यह भी पढ़ें:बेटा पैदा करो, नहीं तो मर जाओ और…बिहार में ससुर बना हैवान, चाकू से 12 बार बहू को गोदा, तड़प-तड़पकर मौत
सुबोध सिंह का बयान सुनकर भड़के अभिभावक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NTA डायरेक्टर IAS सुबोध कुमार सिंह ने विवाद सामने आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और पेपर लीक होने की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा था कि सिर्फ 6 सेंटरों और 1600 स्टूडेंट्स का विवाद है। 6 सेंटरों पर पेपर लेट दिया गया ओर 1600 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देकर पास किया गया। इस बयान के बाद अभिभावकों ने उन्हें अनपढ़ कहा तो किसी ने पद से इस्तीफे की मांग की।
एक अभिभावक ने सवाल उठाए कि वे अनपढ़ हैं, जो किसी को 160 तो किसी को 100, किसी को 80 नंबर देकर टॉपर बना दिया। उनके रहते इतनी गड़बड़ी कैसे हो गई? क्या वे बेवकूफ हैं? उनकी एजुकेशन पर भी शक है? वो भी आरोपियों से मिला हुआ है। उसे पद से हटा देना चाहिए। इतने बच्चों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह किसी के सवालों का सही ढंग से जवाब नहीं दे पाया। उसे खुद को नहीं पता कि मामला क्या है? 1600 बच्चों के रिजल्ट में गड़बड़ी हो गई और सुबोध कुमार सिंह कहते हैं कि कुछ नहीं हुआ, कैसे?
यह भी पढ़ें:50 फीट गहरे बोरवेल में फंसी बच्ची की मौत; गुजरात में दर्दनाक हादसा, जानें कैसे जिंदगी की जंग हारी बच्ची?
कौन हैं सुबोध कुमार सिंह?
सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के 1997 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के निवासी हैं और केंद्रीय खाद्य मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी रह चुके हैं। फिलहाल वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर हैं। सुबोध ने देश के टॉप IIT इंस्टीट्यूट रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE-ME किया। इग्नू से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में MBA किया। 1997 में UPSC क्रैक करे IAS अफसर बने और 1998 में उन्हें मंडला जिले में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर की पहली नियुक्ति मिली। कोरिया के SDO बने, छत्तीसगढ़ राज्य अलग बनने पर बस्तर के पहले जिला पंचायत CEO बने। 2002 में रायगढ़ के कलेक्टर बने। मार्कफेड के डायरेक्टर भी रहे और अब NTA के डायरेक्टर हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
1 hr agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines