Neeraj Chopra Surgery: देश के स्टार एथलिटिक्स नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। नीरज को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। मगर क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं। नीरज पिछले कई सालों से भयानक दर्द से जूझ रहे हैं। देश की खातिर नीरज ने अपना दर्द सबसे छिपा कर रखा और पेरिस ओलंपिस में गोल्ड जीतने के लिए उन्होंने अपना सबकुछ झोंक दिया। वहीं अब नीरज के साथ-साथ उनकी मां ने भी बेटे की इंजरी का खुलासा किया है।
गोल्ड से क्यों चूके नीरज?
दरअसल नीरज बहुत लंबे समय तक खड़े नहीं रह सकते हैं। नीरज के पैरों में कुछ समस्या है। इसका खुलासा खुद नीरज चोपड़ा ने किया है। नीरज का कहना है कि बहुत देर तक खड़े रहने से उनके पैरों में दर्द शुरू हो जाता है। नीरज की यही कमजोरी पेरिस ओलंपिक में उन पर भारी पड़ गई और गोल्ड मेडल पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम की झोली में चला गया। ओलंपिक खत्म होने के बाद नीरज जल्द ही डॉक्टर से सलाह लेगें। इस दर्द से निजात पाने के लिए शायद नीरज को सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। नीरज ने कहा कि वो अपनी टीम से बात करके फैसला लेंगे।
यह भी पढ़ें- देश के तीन अमीर परिवारों ने सिंगापुर की जीडीपी को दी टक्कर, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
नीरज ने बयां किया दर्द
नीरज का कहना है कि मेरा शरीर जवाब दे रहा था। इसके बावजूद मैंने हार नहीं मानी और जीत हासिल करने के लिए सबकुछ लगा दिया। थ्रो अच्छा था लेकिन मेरे अंदर इससे भी बेहतर करने की ताकत थी। मैंने इसके लिए खुद को तैयार किया था। सचमुच इससे पहले मैंने 90 मीटर का थ्रो कभी नहीं फेंका लेकिन मुझे फिर भी लग रहा था कि मैं ये कर सकता हूं। मैंने अपने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है। मेरे लिए वो भी मायने रखता है।
नीरज की होगी सर्जरी
नीरज चोपड़ा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। इसलिए मैंने 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा नहीं लिया। मैंने इस चोट के साथ 2022 में 89.94 मीटर तक भाला फेंका था। मैं हमेशा चोट से ज्यादा टेकनीक पर भरोसा करता हूं। मगर अब इसका दर्द बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है। मैं खींच रहा हूं अभी तक। थोड़ा-बहुत इलाज भी करवाया है लेकिन शायद अब कुछ बड़ा करने का समय आ गया है।
मां ने भी तोड़ी चुप्पी
नीरज चोपड़ा के अनुसार मेडल एक अलग चीज है लेकिन जो दूरी है मेरे अंदर, 2018 के एशियन गेम्स में मैंने 88 मीटर तक भाला फेंका था। मुझे लगता था मैं इससे बेहतर कर सकता हूं, काफी कुछ है मेरे अंदर। एक दिन बिल्कुल करेंगे। बता दें कि नीरज की मां ने बेटे के इस दर्द का खुलासा किया है। नीरज की मां का कहना है कि उन्होंने देश की शान की खातिर अपनी इंजरी का सच सभी से छिपाया। दर्द और इंजरी के बावजूद नीरज डटे रहे। इसलिए ये सिल्वर उनके लिए गोल्ड के बराबर है।
यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: कुश्ती में अब इस पहलवान से उम्मीद, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 hr agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
2 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
2 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines