Govinda की बेटी Tina Ahuja ने दिया बयान, एक्टर की सेहत पर की बात

Tina Ahuja on Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की हालत फिलहाल बेहतर है। अब उनकी बेटी ने इस बारे में ताजा अपडेट दिया है।

Tina Ahuja on Govinda Health Update

Tina Ahuja on Govinda Health Update

Tina Ahuja on Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हो गई, जब गलती से उनकी बंदूक से उन्हीं के पैर पर गोली चल गई। इसके बाद उनके फैंस काफी चिंता में थे। लेकिन अब एक्टर की बेटी टीना आहूजा ने फैंस और मीडिया को बताया है कि एक्टर अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। टीना ने बताया कि गोविंदा अब खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

टीना आहूजा ने मीडिया से क्या कहा?

टीना आहूजा ने अस्पताल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि गोविंदा अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पापा अब खुश हैं। टीना ने कहा कि ‘आप प्लीज जिस तरह से अब तक उनके लिए दुआएं करते आ रहे हैं, वैसे ही उनके लिए प्रार्थना करते रहिए।’ टीना ने कहा कि पापा अब बेहतर हो रहे हैं, आप लोग प्लीज चाय-नाश्ता करते रहिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बयान

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी सुबह मीडिया से बात करते हुए बताया कि गोविंदा अब बिल्कुल ठीक हैं। फैंस की दुआओं से अब एक्टर पहले से स्वस्थ हो रहे हैं। सुनीता ने कहा कि गोविंदा कुछ महीनों में वापस डांस भी करने लगेंगे। अब उनकी बात सुनकर फैंस को भी तसल्ली मिली है। आपको बता दें जब से गोविंदा को गोली लगने की खबर आई है तो उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। एक्टर के फैंस मंदिरों में उनके नाम के पूजा-पाठ करा रहे हैं। अब इतना प्यार देखने के बाद एक्टर की पत्नी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ