हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: EVM की आरती उतार कर फंसीं NCP नेता, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

NCP Leader Rupali Chakankar: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में एनसीपी लीडर रूपाली चाकणकर के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने पुणे के एक पोलिंग स्टेशन पर जाकर ईवीएम की आरती उतारी।

विज्ञापन
ईवीएम की आरती उतारती रूपाली चावणकर

NCP Leader Rupali Chakankar Performs EVM Aarti in Pune: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। देश के 12 राज्यों की 93 सीटों पर 64.08 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बीच पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के एक पोलिंग स्टेशन पर वोट कास्ट किया। आज अमित शाह, शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और राकांपा नेता रूपाली चाकणकर ने ईवीएम की आरती उतारी। इसके बाद पुणे पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुणे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रूपाली के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज हुआ है।

बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। तीसरे चरण में लातूर, सांगली, बारामती, हथकनंगले, कोल्हापुर, माधा, उस्मानाबाद, रायगढ़, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, सतारा और सोलापुर सीटों पर मतदान हुआ।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘मुसलमान खतरे में…पुलवामा के लिए PM जिम्मेदार…’ फारूक अब्दुल्ला ने फिर अलापा पाकिस्तान राग

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Phase 3 Voting: तीसरे चरण की 93 सीटों पर 64.08% वोटिंग, असम में सबसे अधिक 75% मतदान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola