---विज्ञापन---

देश

सुनेत्रा पवार को नहीं हुआ था अजित पवार की मौत का यकीन, फिर VIDEO कॉल पर लाइव देखा जलता प्लेन; जानिए- वो खौफनाक पल

अजित पवार निकाय चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड होना था, लेकिन लैंडिंग की दो बार नाकाम कोशिश की गई. दूसरी कोशिश में प्लेन क्रैश हो गया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 3, 2026 18:13
अजित पवार के विमान ने 28 जनवरी की सुबह 8.10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी.

28 जनवरी को जब एनसीपी नेता अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ तो उस वक्त उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार दिल्ली में थीं. जब सुनेत्रा पवार को इस बारे में जानकारी देने के लिए फोन किया गया था, तो उन्होंने उस फोन पर हुई बातचीत पर भरोसा नहीं किया. उन्हें लगा कि कोई उनके साथ भद्दा मजाक कर रहा है. उन्हें फोन पर बताया गया था कि उनके पति का प्लेन बारामती के पास क्रैश हो गया. जब उन्होंने फोन पर भरोसा नहीं किया तो उन्हें वीडियो कॉल कर हादसे का खौफनाक मंजर दिखाया गया.

सुनेत्रा पवार को वीडियो कॉल पर बारामती एयरपोर्ट के पास जलता हुआ विमान लाइव दिखाया गया. जिसके बाद उन्होंने यह भरोसा किया कि अब उनके पति इस दुनिया में नहीं रहे. इसके बाद वह तुरंत दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गईं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की डिप्टी CM… भारत में कौन-कौन रहीं हैं महिला डिप्टी CM, देखिए- पूरी लिस्ट

कैसे हुआ हादसा

अजित पवार निकाय चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. उनके विमान ने 28 जनवरी की सुबह 8.10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी. प्लेन को करीब 8.50 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करना था. लेकिन लैंडिंग की दो बार नाकाम कोशिश की गई. दूसरी कोशिश में प्लेन क्रैश हो गया. पहले विमान अनियंत्रित हुआ, उसके बाद जमीन से टकराते ही भीषण आग लग गई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : NCP विलय या BJP को कंट्रोल खोने का डर, गमगीन माहौल में सुनेत्रा पवार को क्यों लेनी पड़ रही डिप्टी सीएम पद की शपथ?

प्लेन में आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे प्लेन में सवार किसी को भी नहीं बचा पाए. प्लेन में अजित पवार के अलावा, उनके सुरक्षा अधिकारी, क्रू मेंबर, पायलट और कॉ-पायलट सवार थे. इन सबकी भी हादसे में मौत हो गई.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 03, 2026 05:08 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.