एनसीपी चीफ अजित पवार के निधन के बाद उनकी बीवी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया गया है. सुनेत्रा पवार राज्यसभा की सांसद थी, जहां से उन्होंने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. इसके बाद शनिवार शाम पांच बजे वह शपथ लेकर डिप्टी सीएम बन गईं. अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के विधायकों ने सुनेत्रा को अपना नेता चुना है. सुनेत्रा पवार पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं. 1985 में उन्होंने अजित पवार से शादी की थी. अजित पावर के 2 बेटे पार्थ और जय पवार हैं. आज हम बताएंगे, कि भारत में सुनेत्रा से पहले कौन-कौन महिला भारत में उप-मुख्यमंत्री रही हैं. सबसे पहले 1996 में साल राजिंदर कौर भट्टल पहली महिला बनीं, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया था.

2 / 8
राजिंदर कौर भट्टल दो बार पंजाब की डिप्टी सीएम रही हैं. 1945 में जन्मीं राजिंदर कौर भट्टल पहली बार अगस्त 1996 से नवंबर 1996 डिप्टी सीएम रहीं. उस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ थे. इसके बाद दूसरी बार वह जनवरी 2004 से मार्च 2007 इस पद पर रहीं. कौर के दूसरे कार्यकाल के दौरान सीएम की कुर्सी पर कैप्टन अमरिंदर सिंह थे.

3 / 8
भारत के किसी राज्य की दूसरी डिप्टी सीएम रही हैं जमुना देवी. इन्हें कांग्रेस ने दिसंबर 1998 में मध्य प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया था. इस पद पर वह दिसंबर 2003 तक रहीं. इस दौरान मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे.

4 / 8
जनवरी 2003 में अशोक गहलोत के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने कमला बेनीवाल को राजस्थान का डिप्टी सीएम बनाया था. वह इस पद मात्र 317 दिन ही रहीं.

5 / 8
पामुला पुष्पा श्रीवाणी को जून 2019 में आंध्र प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया. वह इस पद पर अप्रैल 2022 तक रहीं. इस दौरान राज्य में वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार थी.

6 / 8
बिहार में साल 2020 में नीतीश कुमार की सरकार के दौरान रेनू देवी को डिप्टी सीएम बनाया गया था. वह अगस्त 2022 तक इस पद रहीं.

7 / 8
राजस्थान में दीया कुमारी को साल 2023 में डिप्टी सीएम बनाया गया था. वह अभी भी उस पद पर हैं.

8 / 8
ऐसे ही भाजपा ने ओडिशा में जून 2024 में प्रवती परिदा को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया था.