हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ganesh Uike: 1 करोड़ का इनामी नक्सली हुआ ढेर, ओडिशा के कंधमाल में मारा गया गणेश उइके

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित राज्यों में ऑपरेशनों को और तेज करने के निर्देश दिए हैं. खुफिया जानकारी, आधुनिक तकनीक और राज्य पुलिस के साथ बेहतर तालमेल के जरिए नक्सलियों के खिलाफ दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है.

विज्ञापन

(प्रशांत देव)

नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. ओडिशा के कंधमाल जिले में चलाए गए एक बड़े और सटीक ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. मारे गए नक्सलियों में नक्सली संगठन का केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके भी शामिल है, जिसे संगठन के शीर्ष नेतृत्व में गिना जाता था. इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में लेवल-2 से 7 तक निकलीं नौकरियां, 45 हजार रुपए तक सैलरी

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस ऑपरेशन से ओडिशा में नक्सल नेटवर्क को गहरा झटका लगा है और राज्य अब नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है. गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के मारे जाने से नक्सली संगठनों की कमर टूट चुकी है. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि केंद्र सरकार नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के मूड में है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित राज्यों में ऑपरेशनों को और तेज करने के निर्देश दिए हैं. खुफिया जानकारी, आधुनिक तकनीक और राज्य पुलिस के साथ बेहतर तालमेल के जरिए नक्सलियों के खिलाफ दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सल-मुक्त करना है. कंधमाल और छत्तीसगढ़ में मिली हालिया सफलताओं को इसी लक्ष्य की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अटल कैंटीन, डिजिटल टोकन से 5 रुपये में मिलेगा खाना, जानें- क्या है मेन्यू और टाइमिंग

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola