Nawaz Sharif on India-Pakistan Relation: SCO सम्मेलन में पाकिस्तान को आईना दिखाने के बाद विदेश मंत्री एस.जयशंकर भारत वापस लौट आए हैं। हालांकि इस दौरे के बाद पाकिस्तान के सुर बदले नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान को 70 साल की कड़वाहट भुलाकर अब एक नई शुरुआत करनी चाहिए। वहीं पाकिस्तान की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भाई की बात पर प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले नवाज शरीफ?
बता दें कि नवाज शरीफ 3 बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। भारतीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 9 साल बाद भारतीय विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा एक अच्छी शुरुआत है। दोनों देशों के रिश्तों में लंबे समय से ठहराव आ गया है, जिससे मैं खुश नहीं हूं। वास्तविकता यह है कि हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते हैं। न ही पाकिस्तान और न ही भारत, हम हमेशा एक-दूसरे के पड़ोसी रहेंगे। इसलिए हमें अच्छे पड़ोसी की तरह रहना चाहिए।
शहबाज शरीफ ने दी प्रतिक्रिया
नवाज शरीब ने कहा कि मैं दोनों देशों के बीच मध्यस्ता का प्रयास कर रहा हूं। वहीं भाई की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि चीजें ऐसे ही आगे बढ़नी चाहिए। हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान आएं, लेकिन यह अच्छा हुआ विदेश मंत्री आए। मैं पहले भी कह चुका हूं कि भारत-पाकिस्तान को बैठकर बातचीत करनी चाहिए।
70 साल हो गए- नवाज
नवाज शरीफ का कहना है कि हमने 70 साल लड़ते हुए निकाल दिए हैं और हमें इसे अगले 70 सालों तक नहीं चलने देना चाहिए। हमने दोनों देशों के रिश्ते सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की है। दोनों पक्षों को बैठकर इस पर बात करनी चाहिए कि आगे कैसे बढ़ना है?
अतीत को भुलाकर आगे बढ़ें- नवाज
जयशंकर की विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। हमें अतीत की बजाए भविष्य का रुख करना चाहिए। हमारे लिए अच्छा यही होगा कि हम अतीत को दफना कर आगे बढ़ें। इससे दोनों देश तरक्की की तरफ अग्रसर होंगे।
9 साल बाद पाकिस्तान में रखा कदम
बता दें कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक पाकिस्तान पहुंच गए थे। वहीं तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी 2015 में पाकिस्तान का दौरा किया था। हालांकि 2016 में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान से सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे। भारत का दो टूक कहना था कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती। सीमा पार से आतंकवाद का सिलसिला अभी भी जारी है। यही वजह है कि SCO सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे जयशंकर ने पाकिस्तान से कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं की और 24 घंटे के दौरे के बाद भारत वापस लौट आए।
संबंधित खबरें
'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
44 mins ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
1 hr agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
2 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
3 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines