India Pakistan Conflict: ऑपरेशन सिंदूर से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान बिलबिलाया हुआ है। भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया तो उल्टा आतंकियों की पैरवी करने लगा। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने मुंहतोड़ जवाब देकर उसे उल्टे पांव दौड़ा दिया। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की सरकार सेना के इशारे पर चलती है। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान की सेना और उसकी सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर आगे से ऐसा कुछ होता है तो पहले से ज्यादा आक्रामक रूप से मारा जाएगा। इस बीच पाकिस्तान के एक वरिष्ठ नेता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
नवाज शरीफ के सुपरविजन में हुआ हमला
सत्ता पर काबिज पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) के सीनियर लीडर ने दावा किया है कि भारत के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन को पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के प्रेसिडेंट नवाज शरीफ ने इशारे पर अंजाम दिया गया। ये ऑपरेशन नवाज शरीफ के सीधे दखल और सुपरविजन में हुआ था।
यह भी पढे़ं : क्या है स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम की खासियत? जिस पर है दुनिया की नजर
पंजाब प्रांत की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ ने भारत के हमलों पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को व्यवस्थित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बुखारी के मुताबिक, “भारत के खिलाफ पूरा अभियान पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ की देखरेख में तैयार किया गया। वह ए, बी, सी, डी’ टाइप के नेता नहीं हैं।”
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
4 दिनों तक चले भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर हुए युद्ध विराम के कुछ दिनों बाद यह टिप्पणी आई। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का असफल प्रयास किया।
नवाज शरीफ ने कूटनीतिक समाधान की वकालत की
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और शहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज शरीफ ने लगातार भारत-पाक तनाव के कूटनीतिक समाधान की वकालत की, लेकिन यह दावा कुछ और ही कहानी कह रहा है। नवाज शरीफ तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और वे 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान भी पीएम पद पर थे।
यह भी पढे़ं : ‘दो हफ्ते से सो नहीं सके…’, BSF जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी, क्या बोले पिता और पत्नी?
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
11 mins agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
11 mins agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
36 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
52 mins agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
7 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
8 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
8 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
9 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
10 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines