Pawan Mishra
Read More
---विज्ञापन---
जब अजरबैजान-अर्मेनिया, रूस-यूक्रेन और फिलिस्तीन-इजराइल जैसे देश युद्ध के मैदान में आमने-सामने खड़े हुए, तो हमारी सेना को भी यह एहसास हुआ कि भविष्य के युद्धों के लिए एक मजबूत और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम कितना जरूरी है। इसी संदर्भ में भारत की तीनों सेनाओं ने न केवल अपनी युद्ध नीति और रणनीति को बदला, बल्कि अपने हथियारों और रक्षा प्रणाली को भी अपग्रेड करना शुरू कर दिया। इसी का परिणाम है कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सशक्त होता जा रहा है।
आपको बता दें कि आज जब दुनिया में कई देशों के बीच युद्ध चल रहे हैं, तो एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। एक समय था जब भारतीय सेना एक सुई तक के लिए विदेशों पर निर्भर रहती थी, लेकिन आज भारत की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है।
भारतीय सेना की ताकत में हाल ही में एक और शानदार इजाफा हुआ है, स्वदेशी “आकाश” एयर डिफेंस सिस्टम। इसे DRDO और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने मिलकर विकसित किया है। अब अन्य देशों की भी इस मिसाइल सिस्टम पर नजर है। जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया, तो पूरी दुनिया ने इसकी क्षमताओं को देखा और सराहा।
भारत ने 6,000 करोड़ रुपये की डील के तहत आकाश सिस्टम को आर्मेनिया को निर्यात किया है। अब ओमान से भी इसके लिए बातचीत जारी है। यह भारत के लिए एक बड़ा रक्षा निर्यात उपलब्धि है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।