Navratri Special Train Scheduled For Vaishno Devi: 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रों में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन दौड़ाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटड़ा के बीच ट्रेन नंबर 04049/04050 चलेगी, जो 26 फेरे लगाएगी। एक और ट्रेन नंबर 01654/01653 मां वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल दौड़ेगी, जो 12 फेरे लगाएगी।
यह रहेगी स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग
ट्रेन नंबर 04049/04050 का शेड्यूल 16 अक्तूबर से 30 नवंबर तक रहेगा। यह सोमवार और शनिवार को नई दिल्ली से रात के 11:30 बजे रवाना होगा। वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04050 शेड्यूल है, जो 17 अक्तूबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी। हर मंगलवार और रविवार को यह कटड़ा से सुबह 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट में स्टॉपेज लेगी।
यह भी पढ़ें: देश का एक ऐसा मंदिर, जहां हर छह महीने में जमा हो जाता है चंद्रयान जितना बजट; रोज 70 हजार भक्तों की आमद
दूसरी ट्रेन की टाइमिंग इस तरह रहेगी
ट्रेन पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर भी दोनों साइड आते-जाते हुए रुकेगी। ट्रेन नंबर 01654 प्रत्येक रविवार को 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक के लिए शेड्यूल है। वापसी में 01653 वाराणसी-वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक के लिए शेड्यूल है। यह हर मंगलवार को वाराणसी से सुबह 6.20 बजे चलेगी। इन चारों ट्रेनों के चलने से जहां यात्रियों को काफी सुविधा होगी, वहीं रेलवे को भी अतिरिक्त आय होगी।
हेलिकॉप्टर से जाने का किराया बढ़ा
पहले कटरा से वैष्णो देवी तक हेलिकॉप्टर की यात्रा में एक तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 1830 रुपये था। आने जाने का किराया प्रति व्यक्ति 3660 रुपये है। अब श्रद्धालुओं को 2100 जाने के और 2100 आने के देने पड़ेंगे, यानी 4200 रुपए आने-जाने के देने पड़ेंगे। बतता दें कि 2020 में कोरोना का हवाला देकर किराया 1170 रुपये से बढ़ाकर सीधा 1830 रुपये कर दिया गया। 2 हेलिकॉप्टर कंपनियां फिलहाल सेवाएं दे रही हैं। प्रतिदिन करीब ढाई हजार श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा करते हैं।
यह भी पढ़ें: Watch Video: दुर्गापूजा के रंग में रंगी ट्राम, क्यू आर कोड से पता चलेगी कहानी
नवरात्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे
जो श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा करते हैं, उनके लिए अहम जानकारी यह भी है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चे का कोई किराया नहीं लगेगा। उससे ऊपर के सभी लोगों का पूरा किराया लगता है। 50% ऑनलाइन बुकिंग हेलिकॉप्टर की होती है और जो यात्री हेलिकॉप्टर से सफर करते हैं, उनके दर्शन भी प्रायॉरिटी से कराए जाते हैं। वहीं नवरात्रि के चलते मां वैष्णो देवी के दरबार में जम्मू कश्मीर पुलिस, CRPF के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे से भी श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाएगी।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
5 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
9 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
10 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
11 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines