Watch Video: दुर्गापूजा के रंग में रंगी ट्राम, क्यू आर कोड से पता चलेगी कहानी

Kolkata Tram Service Durga Puja Celebration: ट्राम बालीगंज और टॉलीगंज क्षेत्रों के बीच कुछ लोकप्रिय पूजा स्थलों को कवर करते हुए चलेगी।

Kolkata Tram Service Durga Puja Celebration

Kolkata Tram Service Durga Puja Celebration

विज्ञापन

Kolkata Tram Service Durga Puja Celebration: कोलकाता में ट्राम सर्विस इस साल 150 साल की हो गई है। इस महीने दुर्गा पूजा के दौरान इसका जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए ट्राम कार को नया रूप दिया गया है। उसे दुर्गा पूजा के रंग में रंगा गया है। पश्चिम बंगाल परिवहन निगम ने एक बयान में कहा- ट्राम कार, त्योहार को एक अनोखे तरीके से मनाने के प्रयास का हिस्सा है।

इसे शहर के दुर्गा पूजा उत्सव को यूनेस्को विरासत टैग की याद दिलाने के लिए भी डिजाइन किया गया है। यह शहर के दक्षिणी भाग में बालीगंज और टॉलीगंज क्षेत्रों के बीच कुछ लोकप्रिय पूजा स्थलों को कवर करते हुए चलेगी। विशेष रूप से सजाई गई ट्राम कार का परीक्षण कुछ दिन पहले किया गया था और यह सेवा नए साल तक जारी रहेगी।

Advertisment

ट्राम कार के बाहरी हिस्से में उत्तरी कोलकाता के पारंपरिक कुम्हार क्वार्टर कुमोर्टुली के कारीगरों के सम्मान में हाथ से पेंट की गई कलाकृतियां शामिल हैं। यह मूर्तियों के निर्माण के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुई है। ‘सिंदूर खेला’ और ‘धुनुची’ नृत्य की भी पेंटिंग लगाई गई हैं। इसे आमतौर पर देवी के सामने किया जाता है। अन्य पेंटिंग्स में एक दृष्टिबाधित कलाकार और महिला ढाकी, विरासत स्थलों और सांस्कृतिक पहलुओं को दर्शाया गया है।

ढाकी वे लोग हैं जो ढाक बजाते हैं। यह बंगाल के सबसे पुराने वाद्ययंत्रों में से एक है। कोलकाता देश का एकमात्र शहर है जहां ट्राम सेवाएं उपलब्ध हैं और यहां की ट्राम कारों में आमतौर पर दो बोगियां होती हैं। बयान में डब्ल्यूबीटीसी के प्रबंध निदेशक राजनवीर सिंह कपूर के हवाले से कहा गया है कि “हम इस बात से खुश हैं कि दुर्गा पूजा उत्सव ने इस अनूठी ट्राम को एक सुंदर पृष्ठभूमि प्रदान की है जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी।” इस पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं। जिससे यात्री ट्राम में अपनी सवारी का आनंद लेते हुए उत्सव के पीछे के लोगों की कहानियों का पता लगा सकेंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ