पंकज शर्मा, जम्मू कश्मीर
Maa Vaishno Devi Tour Fair Extends By Helicopter Company: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब जेब पहले से और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। हेलिकॉप्टर का किराया महंगा होने जा रहा है। पहले कटरा से वैष्णो देवी तक हेलिकॉप्टर की यात्रा में एक तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 1830 रुपये था। आने जाने का किराया प्रति व्यक्ति 3660 रुपये है। अब श्रद्धालुओं को 2100 जाने के और 2100 आने के देने पड़ेंगे, यानी 4200 रुपए आने-जाने के देने पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Video Viral: अफगानिस्तान में भूकंप से ट्रक गत्ते के बक्सों की तरह हिल गए, एक घंटे में 5 झटके लगे
2 साल के बच्चे का नहीं लगेगा किराया
बता दें कि 2020 में कोरोना का हवाला देकर किराया 1170 रुपये से बढ़ाकर सीधा 1830 रुपये कर दिया गया। 2 हेलिकॉप्टर कंपनियां फिलहाल सेवाएं दे रही हैं। प्रतिदिन करीब ढाई हजार श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा करते हैं। जो श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से यात्रा करते हैं, उनके लिए अहम जानकारी यह भी है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चे का कोई किराया नहीं लगेगा। उससे ऊपर के सभी लोगों का पूरा किराया लगता है। 50% ऑनलाइन बुकिंग हेलिकॉप्टर की होती है और जो यात्री हेलिकॉप्टर से सफर करते हैं, उनके दर्शन भी प्रायॉरिटी से कराए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: AI से भी साइबर फ्रॉड का ट्रेंड शुरू; सामने आए 3 केस, तीनों से कैसे हुई ठगी और कैसे करें बचाव?
नवरात्रि में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे
वहीं नवरात्रि के चलते मां वैष्णो देवी के दरबार में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस, CRPF के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे से भी आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाएगी। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। क्विक रिऐक्शन टीम की भी तैनाती धर्मनगर कटरा और भवन में की गई है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
6 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
10 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines