National Tourism Day 2024: भारत एक बहुत बड़ा देश है, इसलिए यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। भारत में हर साल 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे (National Tourism Day) मनाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day) तो 27 सितंबर को मनाया जाता है तो भारत में 25 जनवरी को क्यों मनाया जा रहा है। दरअसल इस दिन को मनाने की शुरुआत भारत के आजाद होने के एक साल बाद 1948 में हुई थी, लेकिन इसकी शुरुआत के पीछे का कारण क्या है? आइए जानते हैं…
नेशनल टूरिज्म डे की शुरुआत क्यों? (National Tourism Day History)
नेशनल टूरिज्म डे की शुरुआत भारत में टूरिज्म का महत्व बढ़ाने और देश की इकॉनोमी सुधारने के लिए की गई थी। नेशनल टूरिज्म डे की घोषणा के बाद भारत में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला। शुरुआती दौर में भारत के टूरिस्ट प्लेसों के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। हर साल पर्यटन मंत्रालय केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ सहयोग करके देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: भारत से बाहर 5 मशहूर हिंदू मंदिर, हजार साल पुराना है पाकिस्तान का वरुण देव मंदिर
टूरिज्म के लिए क्यों खास है भारत? (National Tourism Day Important)
भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। आसान भाषा में कहें तो भारत विरासत, संस्कृति, आध्यात्मिकता, साइंस और यूनिक डायवर्सिटी का खजाना है। भारत के पास समृद्ध विरासत और परंपराओं के लिए ऐसा आकर्षण है कि ट्रेवल करने वाले लोग चुबंक की तरह यहां खींचे चले आते हैं। ऐसे में नेशनल टूरिज्म डे भारत में पर्यटन के महत्व और देश के आर्थिक विकास के बीच एक खास संबंध बनाता है और इसके बारे में लोगों को जागरुक करता है।
क्या है इस बार का थीम? (National Tourism Day 2024 Theme)
हर साल पर्यटन मंत्रालय के द्वारा नेशनल टूरिज्म डे पर एक प्रोग्राम आयोजित किया जाता है, जिसकी एक थीम होती है। इस बार नेशनल टूरिज्म डे की सस्टेनेबल यात्रा और सदाबाहर यादें (Sustainable Journeys, Timeless Memories) हैं।
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
6 mins agoजंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
10 mins agoराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के मार्च का मामला
16 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
29 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines