---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рднрд╛рд░рдд рд╕реЗ рдмрд╛рд╣рд░ 5 рдорд╢рд╣реВрд░ рд╣рд┐рдВрджреВ рдордВрджрд┐рд░, рд╣рдЬрд╛рд░ рд╕рд╛рд▓ рдкреБрд░рд╛рдирд╛ рд╣реИ рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдХрд╛ рд╡рд░реБрдг рджреЗрд╡ рдордВрджрд┐рд░

Famous Hindu Temples Outside India: рднрд╛рд░рдд рд╕реЗ рдмрд╛рд╣рд░ 5 рджреЗрд╢реЛрдВ рдореЗрдВ рд╣рд┐рдВрджреВ рдордВрджрд┐рд░ рдмрдиреЗ рд╣реИрдВ, рдЬрд┐рдирдореЗрдВ рд╕реЗ рдПрдХ рддреЛ рдХрд░реАрдм рд╣рдЬрд╛рд░ рд╕рд╛рд▓ рдкреБрд░рд╛рдирд╛ рд╣реИред рдЗрди рдордВрджрд┐рд░реЛрдВ рдХреА рдЦреВрдмрд╕реВрд░рддреА рдЕрд╡рд┐рд╢реНрд╡рд╕рдиреАрдп рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Famous Hindu Temples Outside India: भारत में इन दिनों राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां और चर्चाएं अपने चरम पर हैं। देश की जनता को बड़ी बेसब्री से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का है। अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर देश ही नहीं, विदेशों की भी खास नजर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हिंदू धर्म भारत तक ही सीमित नहीं है। दुनियाभर में अरबों की संख्या में हिंदू अनुयायी हैं। रही बात मंदिर की तो बता दें कि भारत से बाहर भी हिंदू धर्म के कई मंदिर हैं, जो काफी प्रसिद्ध भी हैं। हम आपको इस खबर में भारत से बाहर दूसरे देशों में बने कुछ प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं…

प्रम्बानन मंदिर (इंडोनेशिया)

इस्लामिक देश इंडोनेशिया के जावा प्रांत में स्थित प्रम्बानन मंदिर दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। यह एक 8 मंदिरों का समूह है, जिसे वहां की स्थानीय भाषा में ‘गोपुर’ कहते हैं। यहां 47 मीटर ऊंचा एक मंदिर है और उसके चारों तरफ कैम्पस में छोटे-छोटे मंदिर हैं। इन मंदिरों में दीवारों पर भगवान हनुमान, भगवान विष्णु, रामायण और अन्य हिंदू देवताओं की कहानियां लिखी हुई हैं। यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। बताया जाता है कि इस मंदिर को  850 ई. पू. बनाया गया था।

---विज्ञापन---

तनाह लोट मंदिर (इंडोनेशिया)

इंडोनेशिया के बाली में मौजूद तनाह लोट मंदिर समुद्र तट की एक चट्टान पर बना है। इंडोनेशिया में तनाह लोट का मतलब होता है ‘समुद्र में जमीन’। तनाह लोट मंदिर बाली के उन 7 मंदिरों में एक है, जिन्हें एक सीरीज के रूप में बनाया गया है। इस मंदिर में प्राचीन बालीन पौराणिक कथाओं के बारे में बताया गया है।

अंगकोर वाट मंदिर (कंबोडिया)

कंबोडिया का अंगकोर वाट मंदिर विश्व का सबसे बड़ा विष्णु मंदिर है। इस मंदिर को 12वीं शताब्दी के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने खमेर साम्राज्य के लिए बनवाया था। हालांकि, सदी के अंत तक यह विष्णु मंदिर धीरे-धीरे बौद्ध मंदिर में बदल दिया गया है। मौजूदा समय में इस मंदिर को हिंदू-बौद्ध मंदिर के रूप में जाना जाता है।

---विज्ञापन---

श्री सुब्रमण्यम स्वामी देवस्थानम (मलेशिया)

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के गोम्बैक जिले में श्री सुब्रमण्यम स्वामी देवस्थानम की बातू गुफाएं हैं, जो चूना पत्थर से बनी हुई हैं। यहां भगवान मुरुगन की 42.7 मीटर ऊंची एक मूर्ति स्थापित है। मलेशिया में इस मंदिर का निर्माण 1890 में एक तमिल बिजनेसमैन के थंबूसामी पिल्लई ने करवाया था। यह मंदिर मलेशिया के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसों में से एक है।

वरुण देव मंदिर (पाकिस्तान)

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एक हिंदू मंदिर है, जो कराची के मनोरा में बना है, इसको वरुण देव मंदिर के नाम से जाता है। पाकिस्तान में मौजूद यह मंदिर करीब एक हजार साल पुराना है। इस मंदिर की दीवारों और टाइलों पर अविश्वसनीय शिल्प कौशल दिखाई देता है, लेकिन इतना शानदार मंदिर सरकार की लापरवाही के कारण खंडहर हो गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 10, 2024 04:15 PM

End of Article

About the Author

Pooja Mishra

рдкреВрдЬрд╛ рдорд┐рд╢реНрд░рд╛ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 7 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдкреВрдЬрд╛ рдиреЗ рдЕрдм рддрдХ рдХреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рдХреНрд░рд╛рдЗрдо рдФрд░ рдордиреЛрд░рдВрдЬрди рдмреАрдЯ рдкрд░ рдХрдИ рд▓реЗрдЦ рд▓рд┐рдЦреЗ рд╣реИрдВред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдХреЗ рд╕рд╛рде рдЬреБрдбрд╝рдиреЗ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рд╕рд╛рдзрдирд╛ рдкреНрд▓рд╕, рд▓рд╛рдЗрд╡ рдиреНрдпреВрдЬ рдФрд░ рдбрд╛рдЗрдирд╛рдорд╛рдЗрдЯ рдиреНрдпреВрдЬ рдореЗрдВ рдмрддреМрд░ рд╕рдм-рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 2 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдХреЗ рд╕рд╛рде рдЬреБрдбрд╝рдХрд░ рд╣рд╛рдпрд░ рд▓реЛрдХрд▓ рдмреАрдЯ рдкрд░ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВред рдкреВрдЬрд╛ рдиреЗ NRAI School of mass communication рд╕реЗ BJMC (рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди) рдХреА рдкрдврд╝рд╛рдИ рдХреА рд╣реИред ЁЯУз Email: pooja.mishra@bagconvergence.in ЁЯФЧ LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/bollywood-masti-47089b220 ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/PoojaMishr73204

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola