'चुप नहीं बैठेगा पार्टी नेतृत्व', ED की चार्जशीट में सोनिया-राहुल के नाम से आक्रोशित कांग्रेस, पूरे देश में करेगी विरोध प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के नेताओं के नाम आने के बाद कांग्रेस आक्रोशित है। इसके विरोध में पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

Sonia Gandhi and Rahul Gandhi

Sonia Gandhi and Rahul Gandhi

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसके विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों को सर्कुलर जारी कर दिया है। पार्टी ने अपने निर्देश में कहा कि प्रदेश समितियां अपने-अपने राज्यों में ईडी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करें। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने ईडी की चार्जशीट पर कहा कि नेशनल हेराल्ड के विषय में जो प्रक्रियाएं हो रही हैं, वो नई नहीं हैं, क्योंकि जब ये केस शुरू हुआ था, तभी हमने कहा था कि ये बड़ा विचित्र मामला है। यह केस बिना एक रुपये, बिना एक रुपये की प्रॉपर्टी के स्थानांतरण के शुरू हुआ है। नेशनल हेराल्ड की पुरानी प्रॉपर्टी को मैनेज करने के लिए एक नॉट फॉर प्रॉफिट- सेक्शन 8 की कंपनी बनाई गई, जिसमें सोनिया गांधी और अन्य लोग जुड़े हुए थे। इसमें न डिविडेंड दिया जा सकता है और न ही कमर्शियल ट्रांजेक्शन हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह एक फेक मामला है : अभिषेक मनु सिंघवी

उन्होंने कहा कि इस कड़ी में एक मनगढ़ंत और झूठा केस रचा गया है। उसी श्रृंखला में चार्जशीट दाखिल करने की भी प्रक्रिया हुई है। शुरुआत से इस मामले का कानूनी रूप से सामना किया जा रहा है। यह एक फेक मामला है, जिसमें कोई भी तथ्य नहीं है। अंततोगत्वा इस मामले में कोर्ट अपनी स्पष्टता रखेगा। इस केस को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से चलाया जा रहा है, जो दिख रहा है।

विज्ञापन

चुप नहीं बैठेगा कांग्रेस नेतृत्व : जयराम रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना कानून के शासन का मुखौटा ओढ़कर एक राज्य प्रायोजित अपराध है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा की गई बदले की राजनीति और डराने-धमकाने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं बैठेगा।

विज्ञापन

इन धमकियों से नहीं डरेंगे कांग्रेसी : दानिश अली

कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने कहा कि हम इस तरह की धमकियों का जवाब कोर्ट में देंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस कार्यकर्ता इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। यह एक राजनीतिक साजिश है और वे (भाजपा) अपनी कमियों को छिपाने के लिए हर दिन एक नया फॉर्मूला लेकर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ