---विज्ञापन---

देश

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED से बड़ा झटका, यंग इंडिया की 751 करोड़ की संपत्ति जब्त

ED Attaches Assets in National Herald Case: ईडी ने 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। 

ED Attaches Assets in National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ा झटका दिया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़ी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) और यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

एक बयान में एजेंसी ने कहा कि उसकी जांच के दौरान यह पता चला कि एजेएल के पास दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे भारत के कई शहरों में फैली अचल संपत्तियों के रूप में 661.69 करोड़ रुपये की आय थी। मेसर्स यंग इंडियन (वाईआई) के पास एजेएल के इक्विटी शेयरों में निवेश के रूप में 90.21 करोड़ रुपये की आय है।

---विज्ञापन---

इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा सचेतक मनिकम टैगोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- “पनौती मोदी ने ईडी को नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को अवैध रूप से जब्त करने का आदेश दिया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में उनकी हार होगी।”

---विज्ञापन---

ईडी की जांच अदालत के आदेश के बाद शुरू की गई थी, जिसने एक निजी शिकायत पर संज्ञान लिया था। अदालत ने माना कि सात आरोपियों ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति अर्जित कर आपराधिक साजिश की है।

बयान में कहा गया है कि आरोपी व्यक्तियों ने यंग इंडिया के माध्यम से एजेएल की सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल करने के लिए आपराधिक साजिश रची थी। एजेएल को समाचार पत्र प्रकाशित करने के उद्देश्य से भारत के विभिन्न शहरों में रियायती दरों पर जमीन दी गई थी, लेकिन 2008 में उसने अपना प्रकाशन कार्य बंद कर दिया। इसके बाद संपत्तियों का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए करना शुरू कर दिया।

---विज्ञापन---

कहा जाता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को इससे 90.21 करोड़ रुपये मिले। बता दें कि इससे पहले भी ईडी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है। बताया जाता है कि साल 2010 में AJL के पास 1057 शेयर होल्डर थे।

ये भी पढ़ें: ‘जीत-हार खेल का हिस्सा, माफी मांगें राहुल गांधी’, ‘पनौती’ वाले बयान पर मचा बवाल

---विज्ञापन---

इसकी होल्डिंग घाटा होने पर YIL को ट्रांसफर कर दी गई। यंग इंडिया लिमिटेड को उसी साल शुरू किया गया था। इसमें उस वक्त कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए थे। उनकी कंपनी में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उनकी मां सोनिया गांधी भी इसमें शामिल थीं।

First published on: Nov 21, 2023 07:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola