राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. आयोग ने चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लोइटेशन एंड एब्यूज मटीरियल (CSEAM) से जुड़े विज्ञापनों के मामले में मेटा इंडिया के एमडी और हेड को 16 सितंबर को एक बार फिर तलब किया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, NCPCR ने 3 जुलाई को मेटा को नोटिस भेजकर प्लेटफॉर्म पर चल रहे आपत्तिजनक विज्ञापनों पर स्पष्टीकरण मांगा था. करीब एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दाखिल किया. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने पूरे प्रकरण की औपचारिक जांच शुरू करने का फैसला किया. इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए अब मेटा इंडिया के शीर्ष अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं.
META अब बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी सीधे भारतीय साइबर क्राइम मंच को देगी
NCPCR की सख्ती का दिखा बड़ा असर
चाइल्ड कमिशन की लगातार निगरानी और सख्ती के बाद मेटा ने अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने अब बाल यौन शोषण से जुड़े सभी मामलों की सीधी रिपोर्टिंग भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) को करना शुरू कर दिया है. इससे पहले ऐसे मामलों को विदेशी प्रणालियों के जरिए प्रोसेस किया जाता था, लेकिन अब भारतीय एजेंसियों को रियल-टाइम सूचना मिलेगी.
किशोरों में सोशल मीडिया की लत से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा Meta, 17 अरब डॉलर का किया समझौता
कैपजेमिनी के वाइस प्रेसिडेंट को भी समन
एक अन्य गंभीर मामले में, आयोग ने आईटी कंपनी कैपजेमिनी के वाइस प्रेसिडेंट (VP) को भी 16 सितंबर को तलब किया है. यह मामला बेंगलुरु में कैपजेमिनी द्वारा संचालित डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार से जुड़ा है. आयोग इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल करेगा ताकि लापरवाही और जिम्मेदारी तय की जा सके.
डे-केयर सेंटर में क्या हुआ था?
मामला बेंगलुरु के उस डे-केयर सेंटर का है, जो कैपजेमिनी के कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए संचालित किया जाता है। आरोप है कि इस सेंटर में मासूम बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार और दुर्व्यवहार किया गया. जब यह बात सामने आई, तो बच्चों के अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया. इस मामले की शिकायत तुरंत बाल आयोग तक पहुंची. बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के हनन को लेकर NCPCR ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के सुरक्षित माहौल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
7 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
8 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
10 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
11 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
13 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
14 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
18 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
18 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines