हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'फिल्मी स्टाइल में चोरी'..शरीर पर PPE किट, चाबी से खोले लॉकर; मिनटों में ले गए करोड़ों का सोना

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के एक शहर में करोड़ों रुपये का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में दाखिल होते हैं। अंदर से चाबियां उठाते हैं और लॉकर खोलकर करोड़ों का सोना लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के नासिक में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। दो चोर शहर के गंगापुर नाका इलाके में पड़ती इंदिरा हाईट्स के वाणिज्यिक परिसर से करोड़ों का सोना लेकर फुर्र हो गए। बताया गया है कि इस सोने की कीमत 4 करोड़ 92 लाख रुपये है। पुलिस की ओर से चोरों की तलाश की जा रही है। ये सोना किसी एक व्यक्ति का नहीं है। यहां लगभग 222 ग्राहकों का सोना रखा था, जिसे नकाबपोश चोर ले गए। चोरी शनिवार अलसुबह हुई, जिसका पता शनिवार शाम को लगा, जब एक कर्मी ने लॉकर खुले देखे।

यह भी पढ़ें:ट्यूशन के लिए जा रही नाबालिग से गैंगरेप; जंगल में ले जाकर 5 युवकों ने की दरिंदगी, वीडियो भी बनाया

विज्ञापन

इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आई और सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस को सीसीटीवी ने दो चोर नजर आए। जो कैबिन की खिड़की से अंदर दाखिल होते हैं। इसके बाद वे लोग सेफ्टी लॉकर्स को कैबिन की चाबियों से खोलते हैं। बाद में सारा सोना समेटकर फुर्र हो जाते हैं। कुछ ही मिनटों वे पूरी वारदात को अंजाम दिया जाता है।

पहले भी नासिक में हुई थी 58 करोड़ की लूट

पुलिस ने बताया कि चोरी अपनी पहचान छिपाने के लिए खास बंदोबस्त करके आए थे। एक चोर ने सफेद पीपीई किट और दूसरे ने टोपी और मास्क लगा रखा था। वारदात की चर्चा पूरे शहर में है। चोरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। माना जा रहा है कि इसमें कोई कंपनी का कर्मी भी शामिल हो सकता है। इससे पहले 2015 में भी नासिक में 58 किलोग्राम सोना लूटा गया था। जिसकी कीमत साढ़े 16 करोड़ बताई गई थी। ये सोना मुंबई से धुले ले जाया जा रहा था। वाडवारे के पास लुटेरे आ गए थे। वहीं, 2014 में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में भी 5 करोड़ का सोना लूटा गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola