महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल बना दिया है. यहां एक ज्योतिषी के घर से कंकाल, गोलियां और कई संदिग्ध चीजें बरामद हुई हैं. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है और कई एंगल से जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ज्योतिषी की पहचान अशोक खरात के रूप में हुई है. महिलाओं के खिलाफ कई अपराधों के केंद्र में रहे ज्योतिषी अशोक खरात पर अब कई मानव बलि देने का शक है. पुलिस को उसके घर की तलाशी के दौरान मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं. इसके साथ ही पांच गोलियां भी बरामद की गई हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जांच एजेंसियां इस मामले में मानव बलि (ह्यूमन सैक्रिफाइस) के एंगल को भी नजरअंदाज नहीं कर रही हैं. शुरुआती जांच में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे शक गहराया है कि आरोपी किसी तांत्रिक या अंधविश्वासी गतिविधियों में शामिल था.
ये भी पढ़ें: नासिक बाबा कांड की भेंट चढ़ीं रूपाली चाकणकर! महिला आयोग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा; वायरल हुई थी फोटो
खरात पर कई और भी आरोप
खरात पर कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में उन्हें धमकाने का आरोप है. उसे आज अदालत में पेश किया गया और 29 मार्च तक पांच और दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. खरात जब अदालत के अंदर था, तभी बाहर परिसर में तनाव का माहौल हो गया. बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और एक पुलिस व्हीकल पर हमला करने की भी कोशिश की गई. जांच के दौरान एक रिवॉल्वर, 21 जिंदा कारतूस और पांच इस्तेमाल की हुई गोलियां बरामद हुईं. पुलिस को शक है कि इन पांच गोलियों का इस्तेमाल मानव बलि के लिए किया गया होगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस बात की पुष्टि की कि खरात के फार्महाउस से एक रिवॉल्वर बरामद हुई है. आज विधानसभा में आरोपी ज्योतिषी के खिलाफ चल रही जांच से जुड़े तथ्यों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि नासिक क्राइम ब्रांच ने 65 लाख रुपये नकद और दो लैपटॉप जब्त किए हैं. विधानसभा को ये भी बताया गया कि जांच में उनकी करोड़ों की संपत्ति का पता चला है, जिसमें जमीन, आलीशान फ्लैट, ऑफिस और कई शहरों में मौजूद मैरिज हॉल शामिल हैं.
मामले की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर से बरामद कंकाल कितने लोगों के हैं, ये अभी साफ नहीं हो पाया है. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि ये अवशेष कितने पुराने हैं और किन हालातों में मौत हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अशोक खरात इलाके में ज्योतिष और तंत्र-मंत्र के लिए जाना जाता था. कई लोग उसके पास अपनी समस्याओं का समाधान कराने आते थे. हालांकि, अब इस खुलासे के बाद लोगों में डर और गुस्सा दोनों है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी के संपर्क में रहे लोगों की भी जांच की जा रही है. साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि कहीं और भी इस तरह की घटनाएं तो नहीं हुई हैं.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र का ‘एपस्टीन कांड’, 58 अश्लील वीडियो, बाबा कांड से सियासत में भूचाल
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
5 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
7 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
9 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
12 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines