NASA Reveals Shocking Secret: एक दिन सूर्य खत्म हो जाएगा और धरती पर जीवन भी खत्म हो जाएगा। ऐसी संभावना अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने जताई है। सूर्य 4.5 अरब साल पुरानी तारा है, जो हाइड्रोजन और हीलियम का एक गर्म चमकता हुआ गोला है। सूर्य हमारे सौरमंडल के केंद्र में है। यह पृथ्वी से 150 मिलियन किलोमीटर दूर है।
सूर्य सौरमंडल का एकमात्र तारा है। इसकी ऊर्जा के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो सकता है। सूर्य एक मध्यम आकार का तारा है, जिसकी त्रिज्या 7 लाख किलोमीटर है। सूर्य के लिए लैटिन शब्द सोल का इस्तेमाल किया जाता है, जो सोलर जैसे कई सूर्य-संबंधी शब्दों का मूल है। प्राचीन ग्रीक पौराणिक कथाओं में हेलिओस सूर्य देवता का जिक्र है। उनके नाम का उपयोग हीलियोस्फीयर और हीलियोसिस्मोलॉजी में भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें:21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण कब लगेगा? कितने मिनट का होगा और कहां-कहां दिखेगा, जानें सबकुछ
5 अरब साल और जिंदा रहेगा सूर्य
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान लगाया है कि सभी तारों की तरह सूर्य की ऊर्जा भी एक दिन खत्म हो जाएगी और वह एक लाल विशालकाय तारे में बदल जाएगा, जो संभवत: बुध और शुक्र को और शायद पृथ्वी को भी निगल लेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य अभी अपने जीवनकाल के आधे से भी कम समय में है और श्वेत वामन बनने से बनने से पहले यह 5 अरब वर्ष और जीवित रहेगा।
सूर्य हमारे सौरमंडल में रहकर धरती के लिए बेहद अहम भूमिका निभाता है। इसके कारण ही पृथ्वी पर जीवन है। इंसान, पौधे, जानवर सब इसी के कारण जीवित रहते हैं। ऐसे में अगर सूर्य का अंत हो जाएगा तो धरती पर अंधेरा छा जाएगा। प्रकृति से लेकर जीवन तक खत्म हो जाएगा। धरती वीरान-बेजान हो जाएगा।
रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी (MNRAS) की मासिक पत्रिका में अप्रैल 2024 में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, हर तारे की तरह सूर्य का भी जीवनकाल सीमित है। किसी दिन सूर्य मर जाएगा और हमारी पृथ्वी सहित सौर मंडल के कुछ हिस्से सूर्य द्वारा अवशोषित कर लिए जाएंगे। जब सूर्य उन्हें अवशोषित कर लेगा तो वे खत्म हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:क्या 2029 में धरती फट जाएगी? एस्ट्रॉयड Apophis को लेकर ISRO ने दिया ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines