हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

33000KM स्पीड, 500 फीट साइज...आज धरती की ओर बढ़ रहा विशालकाय Asteroid, पढ़ें NASA का अपडेट

Asteroid Earth Collision: धरती की तरफ आज फिर एक एस्ट्रॉयड बढ़ रहा है, जिसकी रफ्तार 33 हजार किलोमीटर से ज्यादा है। इस एस्ट्रॉयड पर नासा के वैज्ञानिक नजर बनाए हुए हैं। हालांकि इस एस्ट्रॉयड से किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन नासा ने लोगों को अलर्ट किया है।

विज्ञापन
क्षुद्रग्रह टकराने से धरती पर तबाही मच सकती है।

Asteroid Collision With Earth Alert: धरती पर आज फिर तबाही मचने का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि आज फिर धरती की तरफ आफत बढ़ रही है। आज धरती से एक एस्ट्रॉयड टकरा सकता है। अगर टकराव हुआ तो धरती पर जलजला आ सकता है। समुद्री तूफान, भूकंप, इलेक्ट्रिक क्राइसिस, डिजिटल शटडाउन हो सकता है। हालांकि अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (JPL) इस एस्ट्रॉयड पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन इस एस्ट्रॉयड से धरती को किसी तरह का खतरा नहीं है। सौर तूफान आया या एस्ट्रॉयड अपनी दिशा से भटका तो यह धरती से टकराकर तबाही मचा सकता है। आइए इस एस्ट्रॉयड के बारे में विस्तार से बात करते हैं…

यह भी पढ़ें:गुड न्यूज! मंगल पर जीवन के संकेत फिर मिले; जानें NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह पर क्या देखा?

500 मीटर बड़ा विशालकाय एस्ट्रॉयड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज धरती की तरफ बढ़ रहे एस्ट्रॉयड का नाम 2020 WG है। वह 70 मंजिला गगनचुंबी इमारत जितना लंबा और 500 फीट साइज का है। यह एस्ट्रॉयड 9.43 किलोमीटर प्रति सेकेंड और 33947 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ मंडरा रहा है। नासा का नियर अर्थ ऑब्जेक्टिव (NEO) प्रोग्राम एस्ट्रॉयड को लेकर अलर्ट जारी करता है। एस्ट्रॉयड 2020 WG पृथ्वी से लगभग 3.3 मिलियन किलोमीटर (0.02223 AU) की दूरी से धरती से पास से गुजरेगा। यह दूरी चंद्रमा से दूरी का लगभग 9 गुना है। नासा पृथ्वी के 1.3 AU के अंदर आने वाली सभी वस्तुओं पर बारीकी से नजर रखता है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का शीघ्र पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:ISRO रचने जा रहा इतिहास! अंतरिक्ष में रोबोटिक आर्म्स से सैटेलाइट पकड़ने की टेक्नोलॉजी करेगा टेस्ट

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का टॉपिक एस्ट्रॉयड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2020 WG की सतह की विशेषताओं, घूमने के तरीके और रास्ते का अध्ययन करके शोधकर्ता इसकी संरचना और उत्पत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे इस तरह के ऑब्जेक्ट के बारे में भविष्य की भविष्यवाणियों को सटीक बनाया जा सके। नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां एस्ट्रॉयड के टकराव जैसी घटनाओं से आंकड़ें एकत्रित करके उनका रिसर्च में उपयोग करती हैं , क्योंकि किसी क्षुद्रग्रह के आकार, गति और संरचना को समझना संभावित खतरों के लिए प्रभावी तकनीक विकसित करने का आधार हैं। 2020 WG पृथ्वी के पास से सुरक्षित रूप से गुजरेगा, लेकिन इसकी यात्रा पृथ्वी को भविष्य में संभावित खतरों से बचाने के लिए चल रहे एस्ट्रॉयड ट्रैकिंग सिस्टम को और सटीक बनाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:अगर स्पेस स्टेशन में फैल जाए केचप, तो क्या होगी सॉस की बारिश? देखें ये मजेदार वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola