---विज्ञापन---

साइंस angle-right

अगर स्पेस स्टेशन में फैल जाए केचप, तो क्या होगी सॉस की बारिश? देखें ये मजेदार वीडियो

Astronaut Drinks Ketchup in Zero Gravity: स्पेस स्टेशन में जीरो ग्रेविटी का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक एस्ट्रोनॉट ने केचप की बोतल से सॉस फैलाने की कोशिश की।

---विज्ञापन---

Astronaut Drinks Ketchup in Zero Gravity: अंतरिक्ष की दुनिया मायावी है। विज्ञान के रहस्यों को खोलने के लिए एस्ट्रोनॉट चांद तक की सैर कर आते हैं। वे कई दिनों तक स्पेस स्टेशन में रहते हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रेविटी काफी कम होती है। अंतरिक्ष यान जितना ऊपर चला जाता है, ग्रेविटी उतना ही कम होती जाती है।

अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से दूर जाने पर अंतरिक्ष में तैरते हुए भी देखा गया है। स्पेस स्टेशन हमेशा से ही विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा है। यहां कई बार अंतरिक्ष यात्री फन के लिए भी नई-नई चीजों के एक्सपेरिमेंट करते हुए भी नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हवा में तैरता हुआ सीधे मुंह में पहुंचा केचप

एक ऐसा ही एक मजेदार वीडियो नासा के स्पेस स्टेशन से सामने आया है। दरअसल, नासा के एस्ट्रोनॉट मैथ्यू डोमिनिक ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसमें एक मजेदार पल को दिखाया। जिसमें वे केचप की बोतल पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वे थोड़ी देर बाद केचप को शेक करते हैं। इसके बाद बोतल को निचोड़ने लगते हैं। जिससे सॉस सीधा हवा में तैरता हुआ उनकी जीभ से जाकर चिपक जाता है। इसके बाद मैथ्यू इसे अंदर ले लेते हैं।

ये भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स की आंखों में आई दिक्कत? स्पेस में हुआ टेस्ट

---विज्ञापन---

जीरो ग्रेविटी में कैसे रिएक्ट करता है शहद 

वीडियो को 60,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वायरल हो चुका है। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने 2023 का एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जीरो ग्रेविटी में शहद कैसे व्यवहार करता है।

ये भी पढ़ें: भीषण ‘भूकंप-तूफान’ का खतरा मंडराया! धरती की ओर बढ़ रहे 3 Asteroid, जानें कब टकराव की संभावना?

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2024 09:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola