---विज्ञापन---

देश angle-right

सावधान! धरती पर मंडरा रहे ‘यमराज’; 500 फीट साइज, 2 जहाजों जितने बड़े 2 Asteroid टकरा सकते आज?

NASA Asteroid Alert: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने 2 एस्ट्रॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज धरती से टकरा सकते हैं। दोनों विशालकाय चट्टानें धरती की ओर तेजी से बढ़ रही हैं और इन पर नासा के वैज्ञानिक बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

---विज्ञापन---

Aeroplane Size Asteroid May Strike to Earth: धरती पर आज फिर एक आफत मंडरा रही है। 2 एस्ट्रॉयड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इनकी स्पीड बहुत ज्यादा और इस समय दोनों धरती के आस-पास चक्कर काट रहे हैं। इनके आज रात को धरती के काफी करीब से गुजरने की संभावना है। अगर किसी कारणवश दोनों में से कोई एक भी धरती से टकरा गया तो धरती पर जलजला आएगा।

समुद्र में तूफान उठने की संभावना है। भूकंप आने का भी खतरा है। बिजली ठप हो सकती है। डिजिटल शटडाउन हो सकता है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (JPL) इनकी लगातार निगरानी कर रही है। हालांकि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों एस्ट्रॉयड से धरती को कोई खतरा नहीं है, लेकिन सौर तूफान से टकराने पर या दिशा भटकने पर यह धरती से टकरा सकते हैं और तबाही मचा सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:दिवाली-छठ पर रेलवे का ऑफर! 30 दिन दौड़ेंगी 3000 ट्रेनें; इन 5 राज्यों के लगाएंगी फेरे

यह 2 एस्ट्रॉयड धरती से टकराएंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक एस्ट्रॉयड का नाम 2024 TB2 है, जो करीब 110 फीट बड़ा है और एक हवाई जितना इसका आकार है। यह पृथ्वी से 731000 मील दूर है और आज रात को धरती से पास से गुजरेगा। एस्ट्रॉयड 2007 UT3 करीब 73 फीट बड़ा है और एक छोटे हवाई जहाज जितना इसका आकार है। यह एस्ट्रॉयड भी आज रात को ही पृथ्वी से 4.2 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।

---विज्ञापन---

वैज्ञानिकों का कहना है कि हर एस्ट्रॉयड स्पेस रिसर्च के लिए यूनिट का काम करता है, जिसका अध्ययन करके आवश्यक आंकड़े जुटाकर रिसर्च की जाती है। रिसर्च पेपर शोध विधियों को बेहतर बनाते हैं। जैसे-जैसे वे इन एस्ट्रॉयड को ट्रैक करते हैं, आवश्यक जानकारियां मिलती हैं। अंतरिक्ष की चट्टानों पर नजर रखने और उनका अध्ययन करने से अंतरिक्ष से जुड़ी अहम जानकारियां मिलती हैं।

यह भी पढ़ें:Traffic Advisory: अलर्ट! 3 दिन दिल्ली में बंद रहेंगी सड़कें, ये एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से

---विज्ञापन---

बता दें कि पिछले कई महीनों से आए दिन एस्ट्रॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं। 2 एस्ट्रॉयड आज धरती की ओर बढ़ रहे हैं और एक एस्ट्रॉयड 28 अक्टूबर को धरती की तरफ आएगा।

First published on: Oct 26, 2024 12:55 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola