Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं, देशभर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस बीच चुनावी रैलियों से नेताओं के बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा मामले में डीएमके नेता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो चेन्नई के किसी रोड शो का बताया जा रहा है।
नॉनवेज खाने के लिए तरसना पड़ेगा
वायरल वीडियो में डीएमके नेता किसी प्रचार वाहन पर दिख रहे हैं। उनके आसपास महिला कार्यकर्ता समेत अन्य लोग हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान हाथ में लाउडस्पीकर लिए डीएमके नेता ने लोगों से कहा कि अगर अबकी बार लोकसभा चुनाव में जीतकर फिर नरेंद्र मोदी आए तो पांच साल आपको दाल-चावल ही खाने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मटन-चिकन खाने पर बैन लगा देगी, नॉनवेज खाने के लिए तरसना पड़ेगा। अब आप देख लें कि आप चावल, इडली खाना चाहते हैं या मटन-चिकन।
19 अप्रैल को 39 लोकसभा सीट पर मतदान
जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीट हैं और इन सीटों के अंतर्गत कुल 234 विधानसभा सीटें आती हैं। बता दें चुनाव आयोग ने राज्य की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान की घोषणा की है, इसके बाद 4 जून को यहां मतगणना होगी। साल 2019 में भी तमिलनाडु में पहले चरण में सभी सीटों पर चुनाव हुए थे। राज्य में कुल 33 जिले हैं, और यह आन्ध्र प्रदेश और कर्नाटक की सीमाओं से जुड़ता है।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में सपा ने उतारा दमदार उम्मीदवार, BJP ने भी ‘खेला’ बड़ा दांव
तमिलनाडु में डीएमके पार्टी की सरकार
तमिलनाडु में डीएमके पार्टी की सरकार है। यहां एमके स्टालिन मुख्यमंत्री हैं। वह तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के बेटे हैं। बता दें पुडुचेरी, तिरुवेल्लूर, चेन्नई उत्तर, तिरुवन्नामलाई और तिरुप्पुर यहां की कुछ प्रमुख लोकसभा सीट हैं।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
30 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
35 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
5 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines