Narendra Modi: लोकसभा चुनावों के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इलेक्टोरल बॉन्ड पर बात की है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें जल्द ही पछतावा होगा। इलेक्टोरल बॉन्ड पर विपक्ष के सवालों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ भी पूर्ण नहीं होता है, खामियों को दूर किया जा सकता है।
2014 से पहले फंड का कुछ पता नहीं चलता था
पीएम मोदी ने आगे कहा कि साल 2014 से पहले राजनीतिक दलों को दिए फंड का कुछ पता नहीं चलता था। लेकिन अब इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए पार्टियों को होने वाली फंडिंग का पता लगाया जा सकता है। बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड पर सियासी हलचल तेज है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एसबीआई बैंक ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर चुनाव आयोग को पूरी जानकारी मुहैया कराई थी, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जनता ने लिया अपना फैसला
लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बीजेपी का मिशन 400 पार का है। उन्होंने कहा कि जनता ने पहले से ही तय कर लिया है कि इस बार भाजपा को भारी बहुमत देकर 400 सीटों पर विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि आम जनता अब राजनीतिक स्थिरता चाहती है। लोगों को स्थिर सरकार की अहमियत पता है, उसे अपने वोट की अहमियत पता है। उन्होंने कहा कि लोगों के वोट की वजह से ही आज गरीब को भोजन मिल रहा है, उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: 200 सीटें जीतकर दिखाओ..दीदी का मोदी को खुला चैलेंज
यूपी चुनाव अभियान की शुरुआत की
इससे पहले आज दिन में पीएम मोदी ने मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की धरती वीर प्रताप की धरती है, मैं इस धरती से देश को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस कैसे देश को तोड़ती रहती है।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines