Fact Check: क्या रक्षाबंधन पर महिलाओं को 3 हजार रुपए देगी मोदी सरकार? जानें सच्चाई
Edited By Bhola Sharma

Prime Minister Narendra Modi (File Photo)
Edited By Bhola Sharma

Prime Minister Narendra Modi (File Photo)
Rakshabandhan Fact Check: रक्षाबंधन पर्व पर मोदी सरकार महिलाओं को तीन हजार रुपए की सौगात देगी। ऐसे तमाम दावे सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर किए जा रहे हैं। तमाम यूजर्स सरकार के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं तो तमाम रजिस्ट्रेशन और पात्रता के बारें में सवाल कर रहे हैं। इस दावे की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। आप भी जानिए क्या है दावे की हकीकत?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि पीएम मोदी ने बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। हंगामे के बीच संसद में महिलाओं के लिए खास स्कीम की घोषणा होने का दावा किया गया है। हर महीने तीन-तीन हजार रुपए आने की बात कही गई है। दावे में लाडली योजना का भी नाम है।

Rakshabandhan

Rakshabandhan
पड़ताल में सामने आया कि केंद्र की मोदी सरकार ने ऐसी किसी योजना का ऐलान संसद में नहीं किया है। 15 अगस्त को जब पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 10वीं बार संबोधित किया तो भी उन्होंने ऐसी किसी योजना का जिक्र नहीं किया। न ही आगे आने वाले दिनों में ऐसी किसी प्लानिंग का खुलासा किया। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने भी ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। पड़ताल में दावा झूठा निकला है।
लाडली योजना मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश की महिलाओं के खाते में 3000 रुपए तक देने का वादा किया गया है। सरकार हर महीने 1000 रुपए देती है। रक्षाबंधन पर्व पर इसे 1250 रुपए करने की चर्चा है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: