नंदीग्राम में 14 राउंड काउटिंग पूरी हो चुकी है. यहां है बीजेपी लगातार बढ़त बनाए है. हालांकि बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी की लीड का मार्जिन कम हो गया है. अब वो सिर्फ 4475 वोटों से आगे हैं
नंदीग्राम में 9 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. यहां बीजेपी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है.
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी को 12966 वोटों की बढ़त.
नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी को 11 हजार से ज्यादा वोटों की लीड.
नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी 8000 से ज्यादा वोटों से आगे.
पांचवे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी 2206 वोटों से आगे.
नंदीग्राम सीट पर 18 में से 4 राउंड काउंटिंग पूरी हो चुकी है.
रुझानों के मुताबिक, नंदीग्राम में लगातार सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं.
रुझानों के मुताबिक, नंदीग्राम विधानसभा सीट पर BJP के सुवेंदु अधिकारी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.
नंदीग्राम विधानसभा चुनाव के लिए 18 राउंड में मतों की गिनती होनी है.
पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर आज मतगणना जारी है, जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
काउंटिग शुरू होते ही सामने आया पहला रुझान, नंदीग्राम में BJP के सुवेंदु अधिकारी बाकी उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं
नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने काउंटिंग के बीच कहा- मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. ईश्वर हमारे साथ हैं. एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.
Nandigram Assembly Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र पर आज 4 मई को नतीजे सामने आ रहे हैं. मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है. हर अपडेट के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है, क्योंकि यह सीट राज्य की राजनीति में बेहद अहम मानी जाती है.
त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई टक्कर
इस बार नंदीग्राम सीट पर मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प है. सीपीआई ने शांति गिरी को उम्मीदवार बनाया है, भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने शेख जरियातुल हुसैन पर भरोसा जताया है. इसके अलावा ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ओर से पबित्रा कर भी चुनावी मैदान में हैं.
---विज्ञापन---
बता दें, इस सीट पर 92.14% का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जो बताता है कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
---विज्ञापन---
2021 में बेहद करीबी मुकाबला
नंदीग्राम सीट ने 2021 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश का ध्यान खींचा था. भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी को महज 1,956 वोटों के अंतर से हराया था. यह मुकाबला राज्य के सबसे चर्चित और कांटे की टक्कर वाले चुनावों में गिना जाता है.
---विज्ञापन---
2021 विधानसभा चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
| सुवेंदु अधिकारी | भारतीय जनता पार्टी | 110,764 |
| ममता बनर्जी | ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस | 108,808 |
| मिनाक्षी मुखर्जी | सीपीएम | 6,267 |
| NOTA | - | 1,090 |
सीट का राजनीतिक महत्व
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र पूर्वी मेदिनीपुर जिले में स्थित है और तमलुक लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अभिजीत गंगो उपाध्याय ने तृणमूल कांग्रेस के देबांशु भट्टाचार्य को 77,733 वोटों से हराकर यहां से जीत दर्ज की थी.
---विज्ञापन---
नंदीग्राम का नतीजा सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जाता है. ऐसे में इस विधानसभा से जुड़ा ताजा अपडेट देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे और नीचे दिए जा रहे लगातार अपडेट्स पर नजर बनाएं रखें...
---विज्ञापन---