रक्षाबंधन पर लोगों की यात्रा आसान करने के लिए NCRTC ने बड़ी खुशखबरी दी है. दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 27 और 28 अगस्त को यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. दोनों दिन नमो भारत ट्रेन 47 एक्सट्रा चक्कर लगाएगी. NCRTC ने कहा कि हर यात्रियों को हर मिनट में नमो भारत ट्रेन मिलेगी, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के ट्रैवल कर पाएंगे. आपको बता दें कि नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक चलाई जाती है.

ये भी पढ़ें: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों को दी मंजूरी

---विज्ञापन---

ट्रेन में मिल पाएगी सीट

रक्षाबंधन पर नमो भारत के एक्स्ट्रा ट्रिप्स से लोग ज्यादा से ज्यादा ट्रेन में सफर कर पाएंगे, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा. हर 8 मिनट में नमो भारत ट्रेन मिलने से लोगों को आसानी से सीट मिल पाएगी, इससे सफर और आसान होगा. आपको बता दें कि नॉर्मल दिनों में हर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर नमो भारत ट्रेन मिलती है और एक दिन में करीब 100 फेरे लगाती है. लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर लोगों को खास सुविधा देने के लिए NCRTC ने बड़ा फैसला लेते हुए 47 एक्सट्रा ट्रिप्स दिए हैं और हर 8 मिनट में नमो भारत ट्रेन की सर्विस मिलेगी.

किन राज्यों में फ्री यात्रा?

रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा का ऐलान किया है. यूपी रोडवेज (UPSRTC) और सिटी बसों में महिलाएं 27 अगस्त से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. इस दौरान महिला यात्री के साथ एक और साथी को भी मुफ्त सफर की इजाजत दी गई है. उत्तराखंड में भी बहनों के लिए 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. वहीं हरियाणा में नॉर्मल बसों के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों में भी महिलाओं के लिए यात्रा फ्री है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: राखी पर सिर्फ 1 दिन छुट्टी से प्लान करें लॉन्ग वीकेंड, परिवार संग घूमने के लिए ये जगहें रहेंगी बेस्ट

---विज्ञापन---