Nagpur: चलती ट्रेन में पीट-पीटकर हत्या, सामने आई चौंकाने वाली ये वजह

Nagpur train murder: दक्षिण एक्सप्रेस में चार चोरों ने 25 वर्षीय फार्म वर्कर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह मामला तब सामने आया, जब ट्रेन को नागपुर स्टेशन पर 90 मिनट के लिए रोका गया। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Indian Railway
विज्ञापन

अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

हालांकि, रेलवे पुलिस फोर्स ने वर्धा के पास से सभी चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ट्रेन अभी भी चल रही थी। आरोपियों की पहचान हैदराबाद के रहने वाले सैय्यद समीर, मोहम्मद फैयाज हसीमुद्दीन, 19, एम. शाम कोटेश्वर राव और एक नाबालिग के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Murder News

Murder News

कब हुआ हमला?

बता दें कि हमलावरों ने कुमार की जेब से 1,700 रुपये और एक मोबाइल फोन चुराने का प्रयास किया, जिसके बाद अचानक हिस्सा बढ़ गई है। बता दें कि कुमार और राज भीड़भाड़ वाले कोच में शौचालय के पास सो रहे थे। चोरी के समय कुमार की प्रतिक्रिया ने अन्य यात्रियों को सतर्क कर दिया।

विज्ञापन

एक रेलवे कर्मचारी ने बताया कि जब राज ने अपने दोस्त का बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। यात्रियों ने बताया कि हमलावरों ने लगभग 30 मिनट तक राज की जमकर पिटाई की। इसके कारण राज को गंभीर आंतरिक चोटें लगी और जब वो सुबह 6:30 बजे बाथरुम गया तो उसने खून की उल्टी की और बेहोश हो गया।

एक पैंट्री कार अटेंडेंट ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी, क्योंकि ट्रेन महाराष्ट्र के वर्धा में हिंगनघाट से गुजरी थी। चार संदिग्ध को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि हमलावर सिकंदराबाद से ट्रेन में चढ़े थे और नागपुर में उतरने की योजना बना रहे थे। स्थानीय रेलवे और मेयो अस्पताल की टीमों द्वारा फॉरेंसिक एविडेंस कलेक्शन के लिए ट्रेन को 90 मिनट तक नागपुर स्टेशन पर रोका गया था। रेलवे के अधिकारियों ने राज के परिजनों के लिए 1.5 लाख रुपये का मुआवजा देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ