अलर्ट! AirTag बैटरी चेतावनी; Apple ने कहा- बच्चों के लिए हो सकता है जानलेवा खतरा

Apple AirTag Warning: हाल ही में Apple के AirTag ट्रैकिंग डिवाइस को लेकर कंपनी ने एक चेतावनी दी है। इसके तहत AirTag पैकेजिंग पर एक चेतावनी देगा, जिसमें माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे इसकी कॉइन-सेल बैटरी को बच्चों से दूर रखें।

Airtag (1)
विज्ञापन
Advertisment

CPSC ने जारी की नोटिस

CPSC ने हाल ही में एक नोटिस जारी करके दावा किया है कि Apple ने रीज के कानून के तहत चेतावनी लेबल नियमों का उल्लंघन किया है। इस कानून के तहत बच्चों को उन्हें निगलने के जोखिम से बचाने के लिए बटन या कॉइन बैटरी वाले प्रोडक्ट पर सुरक्षा लेबल और परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड लगाने की जरूरत है।

CPSC ने एक बयान में कहा कि Apple के AirTag ने AirTag की लिथियम कॉइन सेल बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड को पूरा किया। हालांकि 19 मार्च, 2024 के बाद इम्पोर्ट की गई यूनिट पर रीज के कानून के हिसाब से बैटरी से जुड़े गंभीर जोखिम के बारे में जरूरी ऑन-प्रोडक्ट और ऑन-बॉक्स चेतावनियां नहीं थीं। अगर इन छोटी बैटरियों को बच्चों की पहुंच से दूर नहीं रखा जाता है, तो यह गंभीर परेशानी का कारण हो सकती है।

विज्ञापन

AirTag बैटरी पर चेतावनी

एपल ने अब AirTag बैटरी डिब्बे के अंदर एक वार्निंग सिंबल जोड़ा है और आवश्यक चेतावनियों के साथ इसकी पैकेजिंग को अपडेट किया है। Find My ऐप अब यूजर्स को AirTag बैटरी बदलते समय बटन और कॉइन सेल बैटरी के खतरों के बारे में भी चेतावनी देता है।

जानकारी मिली है कि Apple इस साल अपनी नेक्स्ट जनरेशन के AirTag 2 को लंबी रेंज के साथ लॉन्च कर सकता है। नया AirTag Apple की नेक्स्ट जनरेशन के अल्ट्रा वाइड बैंड चिप के साथ आएगा। बता दें कि चिप को पिछले साल iPhone 15 और Apple Watch Ultra 2 के पेश किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ