हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

RSS नेता सुनील आंबेकर कौन? जिन्होंने कहा-औरंगजेब नहीं है प्रासंगिक

नागपुर में औरंगजेब को लेकर हुई हिंसा पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए हानिकारक है और औरंगजेब आज के संदर्भ में प्रासंगिक नहीं है। जानिए, कौन हैं सुनील आंबेकर?

विज्ञापन

औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा और आगजनी हुई, जिसके बाद प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। घटना के कई घंटे बाद औरंगजेब विवाद पर आरएसएस नेता का भी बयान सामने आया। सुनील आंबेकर का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में ही स्थित है। आखिर कौन हैं सुनील आंबेकर, जिन्होंने औरंगजेब पर टिप्पणी की?

नागपुर हिंसा पर सुनील आंबेकर का बयान

नागपुर में हुई हिंसा की निंदा करते हुए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बुधवार को कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा समाज की भलाई के लिए हानिकारक है। उन्होंने यह भी कहा कि 17वीं सदी का मुगल बादशाह औरंगजेब आज के संदर्भ में प्रासंगिक नहीं है।

समाज के लिए हिंसा ठीक नहीं- सुनील आंबेकर

आंबेकर ने यह बयान आरएसएस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के दौरान आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उन्होंने कहा कि “किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और वे इसकी ठीक से जांच करेंगे।”

कौन हैं सुनील आंबेकर?

सुनील आंबेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बड़े नेता रहे हैं और वर्तमान में आरएसएस में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने बचपन से ही स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया है। विज्ञान में स्नातक करने के बाद उन्होंने जूलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

यह भी पढ़ें : छठ के लिए बने तालाब में मिला महिला का शव, दिल्ली के इस इलाके में मचा हड़कंप

आंबेकर ने ABVP में विदर्भ क्षेत्र के संगठन मंत्री से लेकर राष्ट्रीय सचिव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री (पश्चिम), संयुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री तक की भूमिका निभाई और फिर आरएसएस में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख बने। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए उनकी अनूठी पहल के लिए वे विशेष रूप से जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें