Nagaland Election 2023 LIVE Updates: नागालैंड विधानसभा की कुल 60 सीटों में से 59 सीटों पर आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई। शाम चार बजे तक यहां वोट डाले जाएंगे। बता दें कि 60 में से एक सीट अकुलुतो से बीजेपी उम्मीदवार काज़ेतो किनिमी निर्विरोध जीत गए हैं जिसके बाद 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 2 मार्च को वोटों की गिनती होगी।
राज्य में चुनाव लड़ रहे 183 उम्मीदवारों (चार महिला प्रत्याशी) के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाताओं ने वोटिंग शुरू कर दिया है। राज्य में कुल 13,17,632 मतदाता हैं, जिनमें 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं। वोटिंग के लिए 2291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और बीजेपी 40:20 सीटों के बंटवारे के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए hindi.news24online.com पर बने रहें।
Nagaland Election 2023 LIVE Updates…
- नागालैंड में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग जारी है। राज्य में दोपहर 3 बजे तक 72.99% मतदान हुआ।
- दोपहर 1 बजे तक राज्य में 57.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
- एनडीपीपी उम्मीदवार और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले में वोट डाला।
और पढ़िए – VC के जरिए हो सकती है सिसोदिया की पेशी, देशभर में प्रदर्शन की तैयारी में जुटी AAP
- नागालैंड की 60 में से 59 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक राज्य में 17.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
- नागालैंड के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता यानथुंगो पैटन ने रिफिम ओल्ड III, 37 त्यूई में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। त्यूई से चुनाव लड़ रहे हैं।
- NDPP उम्मीदवार और मुख्यमंत्री नेफियू रियो के उत्तरी अंगामिल विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए सीनियर सिटीजन अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
- विधानसभा चुनाव में नागालैंड के शामतोर जिले में बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं।
और पढ़िए – मेघालय में 59 सीटों के लिए वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 26.70 फीसदी मतदान
1963 में राज्य स्थापना के बाद से नागालैंड में 14 विधानसभा चुनाव कराए गए हैं। सभी की निगाहें कुल 183 में से चार महिला उम्मीदवारों पर टिकी हैं। यदि उनमें से कोई भी चुनाव जीतती है, तो वे पूर्वोत्तर राज्य में विधायक के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचेंगी।
चार महिला उम्मीदवार दीमापुर-III सीट से एनडीपीपी की हेखनी जाखलू, तेनिंग सीट पर कांग्रेस की रोजी थॉम्पसन, पश्चिमी अंगामी सीट पर एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ और अतोइजू सीट से बीजेपी की काहुली सेमा हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
17 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
27 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
30 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines