हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Nagaland election 2023: बीजेपी उम्मीदवार काजेतो किनिमी निर्विरोध जीते, अकुलुतो विधानसभा से लड़ रहे थे चुनाव

विज्ञापन
बीजेपी

Nagaland election 2023: नागालैंड के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार काजेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। वह अकुलुतो विधानसभा से चुनाव लड़ रहे थे। दरसअल, शुक्रवार को उनके सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एन खेकाशे सूमी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।

27 फरवरी को मतदान से पहले बीजेपी का खाता खुला

जानकारी के मुताबिक नागालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ही बीजेपी ने अपना खाता खोल लिया है। शुक्रवार को जुन्हेंबोटो जिले की अकुलुतो विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एन खेकाशे सूमी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने इस बात की पुष्टि की है।

और पढ़िए –Women Empowerment: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- महिला सशक्तिकरण अब नारा नहीं, हकीकत बन गया है

विज्ञापन

और पढ़िए –Nagaland election 2023: बीजेपी उम्मीदवार काजेतो किनिमी निर्विरोध जीते, अकुलुतो विधानसभा से लड़ रहे थे चुनाव

अब कांग्रेस 24 और बीजेपी 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही 

जानकारी के मुताबिक काजेतो किनिमी ने साल 2018 में अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा था। उस समय वह नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक खेकाहो असुमी को 735 वोटों से हार गए थे। बताया जा रहा है कि खेकाशे सुमी ने कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। सुमी के नाम वापस लेने के बाद अब कांग्रेस नागालैंड की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 24 पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा और नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी समझौते के साथ क्रमश: 20 और 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola